सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त बने रहेंगे सैयद वकार राजा, मिली पदोन्नति
जून 09, 2026
0
- सिलीगुड़ी एसआरपी का हुआ तबादला, इंद्रबरन झा संभालेंगे कुर्सी
- राज्य में179 आईपीएस का तबादला , कानून व्यवस्था होगी दुरुस्त
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें कोलकाता पुलिस कमिश्नरेट समेत राज्य के कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल बताया जा रहा है.सरकारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 179 अधिकारियों में से 151 आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि बाकी पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) के अधिकारी हैं।राज्य के गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त सैयद वकार राजा को पदोन्नति मिली है।उन्हें डीआईजी के पद से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त के रूप में भी अपना कार्यभार संभालते रहेंगे।जीआरपी सिलीगुड़ी का एसआरपी तबादला हो गया है, इंद्रबरन झा कुंवर भूषण सिंह की जगह लेंगे। चारू शर्मा पुलिस आयुक्त कार्यालय में डीसी का पदभार संभालेंगी।सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया। उन्हें कोलकाता पुलिस के संयुक्त सीपी (प्रशासन) का प्रभार दिया जा रहा है। जलपाईगुड़ी के एसपी अमरनाथ के. को पदोन्नत (प्रमोट) करके उत्तर बंगाल के इंटेलिजेंस ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है। पुरुलिया के एसपी वैभव तिवारी को अब कोलकाता पुलिस का संयुक्त सीपी (सशस्त्र पुलिस) नियुक्त किया गया है। बारासात पुलिस जिले की अधीक्षक पुष्पा को पूर्वी बर्दवान भेजा गया है। बांकुड़ा के एसपी सौमादित्य भट्टाचार्य को मालदा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का प्रभार दिया गया है।पश्चिम बंगाल पुलिस में तबादले: प्रमुख बदलाव यह है। चिन्मय मित्तल- दक्षिण दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक पद से तबादला। कुमार सनी राज- हुगली ग्रामीण के एसपी से पुरुलिया के एसपी नियुक्त। शुवेंद्र कुमार- बारुईपुर पुलिस जिले के एसपी से कोलकाता पुलिस की वायरलेस शाखा का प्रभार।ईशानी पाल- डायमंड हार्बर पुलिस जिले की एसपी से कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र की डीसीपी नियुक्त। पारिजात विश्वास- बंगाल एसटीएफ के एसपी से प्रवर्तन शाखा में स्थानांतरित।सायक दास- पूर्वी बर्दवान के एसपी पद से तबादला। सुधीर कुमार नीलकंठम- बंगाल एसटीएफ के डीआईजी से पश्चिम बंगाल पुलिस की काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स के आईजी नियुक्त।शुभंकर भट्टाचार्य- कोलकाता पुलिस की सशस्त्र पुलिस के संयुक्त सीपी से ट्रैफिक डीआईजी नियुक्त।
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/