- एक बच्चे की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस घटना बहन्नाबिघा इलाके में
अशोक झा/मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बगीचे में आम बीन रहे बच्चों के पास बम फट गया। जानकारी के मुताबिक तीन बच्चे आम बीनते हुए बगीचे में गए थे। इसी दौरान एक बच्चे ने फल जैसी चीज देखकर उसे उठा लिया।बच्चा संदिग्ध वस्तु को बैग में रख रहा था, तभी वह अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चे का इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की टीम अब मामले की जांच में जुट गई है।
बगीचे में आग बीन रहे थे बच्चे: पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक बगीचे में बम फट गया। यहां आम बीनते समय देसी बम फटने से तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में से एक बच्चे की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन इलाके के तहत बहन्नाबिघा इलाके में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे आम के बाग में गए थे, तभी उनमें से एक ने फल जैसी दिखने वाली एक चीज़ उठाई और उसे बैग में रखने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि वह चीज असल में एक देसी बम थी और छूते ही फट गई।घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों में से एक, जिसकी पहचान सातवीं कक्षा के छात्र दीप रॉय के तौर पर हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि विस्फोटक सामग्री बाग तक कैसे पहुंची। अधिकारी ने कहा, "घटनास्थल से ताश के पत्तों का एक पैकेट और माचिस की डिब्बी मिली है। हम इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।" फिलहाल यह जांच का विषय है कि बगीचे में बम किसने पहुंचाया और वहां पर बम क्यों रखा गया था। इस हादसे में बच्चों के घायल होने की वजह से मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/