- कई मामलों में पुलिस को थी तलाश, गुहा ने कहा कोर्ट से हूं जमानत पर
गिरफ्तारी की खबर पर उत्तरबंगाल में भाजपा कार्यकर्ता बांट रहे मिठाई
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता जाने के बाद एक-एक करके तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं को पुराने मामलों में गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के फूलबागान से पूर्व मंत्री उदयन गुहा को गिरफ्तार कर लिया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व विधायक को तोलाबाजी (जबरन वसूली) के आरोप में कूचबिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है कि उदयन को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय फूलबागान थाने ले जाया गया, जहां से पुलिस उन्हें उत्तर बंगाल ले जाने की तैयारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनहाटा के पूर्व तृणमूल विधायक उदयन गुहा की यह गिरफ्तारी एक पुराने मामले के सिलसिले में हुई है। उन पर साल 2021 के विधानसभा चुनाव और साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कूचबिहार में हुई 'चुनाव बाद हिंसा' में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा, उदयन गुहा के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से जुड़े कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस के एक अन्य धड़े का दावा है कि उन्हें विशेष रूप से धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उदयन के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने सरकारी अस्पताल में बच्चों की एक यूनिट बनवाने के नाम पर बाजार से करोड़ों रुपए जुटाए थे। लेकिन उसके बाद इसमें धांधलेबाजी की। इस मामले में शिकायतकर्ता रूपम साहा ने कहा कि यह कार्रवाई होनी ही चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयन ने 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद उदयन ने करीब 20 से 25 करोड़ रुपए इकट्ठे किए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने 40 से 50 लाख रुपए का ही काम करवाया। उदयन गुहा के ऊपर वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पिछले साल सितंबर में अपने काफिले के ऊपर हमले का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उस समय पर तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष ने ममता सरकार के ऊपर आरोप लगाया था कि वह उदयन को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है कि पूर्व मंत्री को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। तत्कालीन विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया था। उन्होंने उस समय कहा था, "5 अगस्त को उदयन गुहा के निर्देश पर कूचबिहार के खागड़ाबाड़ी क्षेत्र में उनके गुंडों ने मेरी गाड़ी पर हमला किया था। राज्य सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस घटना को दबाने की कोशिश की। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर एएफआईआर दर्ज कर ली लेकिन उसमें चालाकी से उदयन गुहा का नाम हटा दिया। मैं दोषियों को आसानी से बचने नहीं दूंगा।दूसरी ओर, गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री उदयन गुहा ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। थाने में उन्होंने दावा किया कि जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उसमें उन्होंने पहले ही अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। गुहा ने पुलिस पर दुर्भावनापूर्ण और अनैतिक रूप से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि, हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में दिनहाटा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी से हारने के बाद, चार मई से ही उदयन गुहा कूचबिहार छोड़कर कोलकाता में रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे सार्वजनिक रूप से भी दिखाई नहीं दिए थे।
"हाई कोर्ट पहुंचे थे सीएम शुभेंदु अधिकारी
इस मामले को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। शुभेंदु ने पुलिस के ऊपर इस मामले में उदयन को बचाने का आरोप लगाया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने पुलिस को स्पष्ट करने के लिए कहा था कि दोनों एफआईआर में क्या अंतर है। क्या अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई गई थी। इस मामले में आईजीपी को 10 सिंतबर तक हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।उदयन गुहा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनहाटा से भाजपा विधायक अजय राय ने कहा, उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हमारे कार्यकर्ता रतन बर्मन की हत्या के मामले से लेकर बीज घोटाला और आवास योजना में 'कट मनी' (कमीशन) लेने तक के आरोप उन पर हैं। 2021 की चुनावी हिंसा की जांच के लिए जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम आई थी, तब भी सूची में उनका नाम सबसे ऊपर था। कानून के तहत इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कूचबिहार के दिनहाटा के पांचमाथा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/