अशोक झा/ कोलकाता: उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की घटनाओं में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। 4 अन्य घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान बीएसएफ जवान मोहम्मद तैयब हुसैन (24), राजा दास (21) और कल्पना राय (38) के रूप में हुई है।भारत-बांग्लादेश सीमा पर आंधी-बारिश के बीच गिरी बिजली: पहली घटना जलपाईगुड़ी जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में हुई. मोहम्मद तैयब हुसैन बीएसएफ की 130वीं बटालियन में तैनात थे और सिलीगुड़ी के राधाबाड़ी सेक्टर के अधीन कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2023 में बीएसएफ ज्वाइन की थी.।बनग्राम में वज्रपात से घायल हुए मो तैयब हुसैन
गुरुवार शाम मोहम्मद तैयब हुसैन जलपाईगुड़ी जिले के दक्षिण बेरुबाड़ी ग्राम पंचायत के बनग्राम क्षेत्र स्थित महादेव बीओपी के पास पिलर संख्या 779/7 के निकट ड्यूटी पर तैनात थे.। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये।अस्पताल पहुंचने से पहले जवान ने तोड़ दिया दम: साथी जवानों ने उन्हें हल्दीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कादोबाड़ी इलाके में तिस्ता के चर क्षेत्र में वज्रपात: दूसरी घटना जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के मंडलघाट ग्राम पंचायत के कादोबाड़ी इलाके में हुई. गांव के चार अन्य युवकों के साथ तिस्ता नदी के चर क्षेत्र में राजा दास मवेशी लाने गये थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। 4 अन्य युवक घायल हो गये। जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज में राजा की मौत
घायलों को जलपाईगुड़ी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजा दास को मृत घोषित कर दिया. घायलों में क्षितिज दास की हालत गंभीर होने पर उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है. अन्य तीन घायलों का इलाज जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है।कपड़े बेचकर लौट रही महिला की बिजली गिरने से मृत्यु: तीसरी घटना कूचबिहार जिले के हल्दीबाड़ी क्षेत्र में हुई. देवानगंज ग्राम पंचायत के लीलाहाटी गांव की निवासी कल्पना राय कपड़े बेचकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों ने उन्हें हल्दीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/