- देश तेजी से बढ़ रहा है विकसित राष्ट्र बनने की ओर,देश के अंदर ही लोग खींच रहे है टाँग
- भारत की लोकतांत्रिक खूबसूरती को बदनाम ओर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: यह नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। यह कहना है पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि का। वह आज सिलीगुड़ी दीनबंधु मंच पर आयोजित देवर्षि नारद सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। जब उन्होंने यह बात कही तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि भारत ने यह साबित किया कि वैश्विक नेतृत्व केवल सैन्य या आर्थिक शक्ति से नहीं आता, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और दूरदर्शिता से बनता है। यही कारण है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए एक निर्णायक और ऐतिहासिक वर्ष माना जा रहा है। भारत ने यह विश्वास मजबूत किया कि भारत सिर्फ भविष्य की तैयारी नहीं कर रहा, भारत भविष्य की स्थापना कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ा’:
“पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। देश ने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। भारत 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और अब हमें किसी भी देश में निर्भर रहना मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की बहुत चर्चा है। उन्होंने कहा कि समावेशता को बढ़ावा दिया है। देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर रंग नहीं रहा है बल्कि तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों तक देश ने बहुत कुछ गवाएं अब शताब्दी वर्ष में इसे पाकर ही रहना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इससे देश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का नया दौर प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए। समाज में शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाए। देश में गद्दारों की ओर खींचा ध्यान : आरएन रवि ने कहा कि जब देश तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है तो बाहरी शक्तियों से मिलकर देश में ही कुछ लोग टांग खींचने की कोशिश कर रहे है। ये ऐसे लोग है जो लोकतंत्र को कमजोड़ करने में लगे है। उनके पक्ष में अगर कोई फैसला नहीं आए तो अदालतों पर अंगुली उठाते है। संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाते है। चुनाव उनके पक्ष में रहा तो अच्छा और अगर खिलाफ रहा तो वोट लुट की बात करते है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। राज्यपाल के सारगर्भित वक्तव्य पर जमकर वाहवाही हुई।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/