- अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर किया उनके त्याग और सेवा को आत्मसात
- 250 से ज़्यादा दुर्गा वाहिनी की बहनों का दिखा कदम ताल
अशोक झा/ सिलीगुड़ी:
विश्व हिंदू परिषद् के नारी संगठन दुर्गा वाहिनी के द्वारा सिलीगुड़ी महानगर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर एक विशाल पथ संचलन निकाला गया। हिंदी हाई स्कूल से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए पानीटंकी मोड़ में संपन्न हुआ। इसने 250 से ज़्यादा दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भाग लिया इस संचलन का मकसद अहिल्या बाई के प्रेरणा स्रोत विचारो को घर घर तक पहुँचाने का था। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को एक शासिका नहीं बल्कि प्रजापालक माता के रूप में जाना जाता है। उनके कार्य न सिर्फ मालवा की धरती पर उनके शासनकाल की विशेषताओं की बानगी प्रस्तुत करते हैं, बल्कि देश के कई हिस्सों में उनके द्वारा बनवाए कुएं, बावड़ी, घाट और धर्मशालाएं उनकी दूरदर्शिता दर्शाते हैं। यही कारण है कि उन्हें लोकमाता कहा जाता है। शताब्दियों बाद भी न सिर्फ उनके निर्माण स्थल सुरक्षित हैं, बल्कि उनके द्वारा जारी सिक्के और पत्र भी संरक्षित रखे गए हैं। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत पथ संचलन रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, शारीरिक रूप से सशक्त, आत्मरक्षा में सक्षम और वैचारिक रूप से जागरूक बनाना था। शिविर के दौरान दुर्गा वाहिनी ने एक शौर्य पद संचलन भी निकाला। इसमें कुछ बालिकाओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई, भारत माता और दुर्गा माँ के वेश में भाग लिया। इस कार्यक्रम में संघ के प्रांत संघचालक ऋषिकेश साहा, प्रांत प्रचारक श्यामा चरण रॉय, विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत मंत्री लक्ष्मण बंसल, परिषद् के ज़िला सचिव किशन अग्रवाल बजरंग दल संयोजक अमित गुप्ता, दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूजा महतो, मातृ शक्ति प्रमुख सोमा दे कविता लोहिया और एकाधिक अधिकारी वृंद उपस्थित थे। जिन्होंने कहा की देश में धर्म के प्रति समर्पण भाव जागे रस्ते में पुष्प वर्षा भी की गई यह विस्तृत जानकारी विश्व हिंदू परिषद् के मीडिया प्रभारी सुशील रामपुरिया ने दी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/