- हमलावर लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
अशोक झा/ गुवाहाटी: पड़ोसी राज्य असम के गुवाहाटी में होटल बिलास इन से जुड़े लीज विवाद में सोमवार रात गोलीबारी हुई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है। हत्याकांड की जांच कर रही असम पुलिस ने मामले में होटल को लीज पर लेने वाले घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के आरोपी घनकांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्टल बरामद कर ली गई है।
मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य: गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने मंगलवार अहले सुबह शुरुआती जांच के आधार पर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, घटना सोमवार रात करीब नौ बजे शहर के बोरा सर्विस इलाके में हुई। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, गोलीबारी में छह लोगों को गोलियां लगी थीं। इनमें से पांच की इलाज के दौरान या मौके पर ही मौत हो गई। छठे घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। पांचवां मृतक उसी गांव का रहने वाला था। घायल व्यक्ति भी उसी गांव का बताया गया है।
क्या होटल की लीज को लेकर था विवाद?:
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद होटल बिलास इन की लीज को लेकर होटल मालिक पक्ष और संपत्ति को पट्टे पर लेने वाले व्यक्ति के बीच था। इसी विवाद के दौरान गोलीबारी हुई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार आरोपी घनकांत गोगोई कथित तौर पर किराये का शूटर नहीं था और उसका मृतकों से पारिवारिक संबंध भी नहीं था।
क्या हत्याकांड के बाद एक घंटे के भीतर हो गई गिरफ्तारी?
पुलिस आयुक्त के अनुसार, आरोपी को घटना के एक घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के अनुसार, यह पूरी घटना होटल के लीज एग्रीमेंट से जुड़े प्रॉपर्टी (संपत्ति) विवाद के कारण हुई है।आरोपी की पहचान: मुख्य हमलावर की पहचान घनकांत गोगोई के रूप में हुई है, जिसने इस होटल को लीज (किराए) पर ले रखा था। पुलिस ने उसे वारदात के एक घंटे के भीतर पलटन बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया, जिससे उसने करीब 7 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। इस फायरिंग में मारे गए और घायल हुए लोगों की विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है। गोलीबारी का शिकार हुए 5 मृतकों में से 4 लोग होटल मालिक के ही परिवार से थे और पांचवां व्यक्ति उनके गांव का रहने वाला था।हेलेना भराली : ये होटल 'बिलास इन' की मालकिन थीं और हमलावर की गोलीबारी में इनकी मौके पर ही मौत हो गई। देवर्षि कश्यप : ये होटल मालकिन हेलेना भराली के बेटे थे, जिन्हें इस हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी। नारायण दास : इनकी उम्र लगभग 48 वर्ष थी। शुरुआती पुलिस जांच और अस्पताल की रिपोर्ट में इनकी मौत की पुष्टि की गई है।चौथा मृतक: (होटल मालिक के परिवार/पक्ष से जुड़ा सदस्य)। पांचवां मृतक: (होटल मालिक के गांव का निवासी), सत्येन पाठक (उम्र 42 वर्ष): इस खूनी खेल में सत्येन पाठक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके कंधे में गोली लगी है। वह भी होटल मालिक के गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/