अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में पुलिस की तरफ से एआईजीयूपी यानी आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ और बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पश्चिमी मेदिनिपुर में डेबरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुमायूं कबीर को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से शिकायत के बाद की गई है। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हुई एक जनसभा में हुमायूँ कबीर ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही फिजिक्ल असॉल्ट की भी बात कही थी। उनपर विवादित बयान देने और जान से मारने का आरोप है। इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। बीजेपी ने हुमायूं की तरफ से दी गई जान से मारने की धमकी पर भी आपत्ति जताई थी।दरअसल, कबीर ने मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हुई एक जनसभा में एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही फिजिक्ल असॉल्ट की भी बात कही थी।हुमायूं कबीर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि चुनाव हारने के बावजूद स्थानीय बीजेपी नेता चुने हुए प्रतिनिधियों जितना वर्चस्व दिखा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी को भी चेतावनी जारी की। इसमें उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में बीजेपी के राजनीतिक दबदबे को तुरंत खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर वह अपने समर्थकों के साथ मैदान में उतरे तो ऐसा हमला करेंगे, कि बीजेपी का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। इसके अलावा कबीर को कथित तौर पर यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि चुनाव हारने के बाद भी अनामिक घोष खुद को विधायक मानती हैं। यहां बीजेपी ऐसे व्यवहार करती है, जैसे उनके पास विधायक हो। वे डींगे मारते हुए और आक्रमक व्यवहार करते हुए घूमते हैं।वीडियो में सीएम अधिकारी को चुनौती देते आ रहे नजर: कबीर ने वीडियो में कहा था कि मैंने कुछ दिन पहले सुवेंदु अधिकारी से कहा था। आप चुनाव जीतना चाहते थे, और आपकी पार्टी जीती भी, यह ठीक है। लेकिन अपने लोगों से कहिए कि मुर्शिदाबाद में अपनी डींगें मारना कम करें। जिस दिन मैं मुसलमानों को एकजुट करके मैदान में उतरूंगा, मैं इतना जोरदार पलटवार करूंगा कि आपकी पार्टी का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं बचेगा। अगर BJP मेरे खिलाफ बोलती है, तो क्या आप चाहते हैं कि मैं ऐसे अपमानजनक बयानों के खिलाफ चुप रहूं?
बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी देने वाला हुमायूं कबीर अरेस्ट
जून 29, 2026
0
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/