अशोक झा/ कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 20 जून को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी कर दी है।आज पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी. इसके तहत सभी पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर कर दिए गए हैं. सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस किस्त के तहत पूरे देश में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए पूरे 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई.
पश्चिम बंगाल से PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित है. यहीं से प्रधानमंत्री 'पश्चिम बंग दिवस' समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त भी जारी की. इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई.।
क्या है पीएम किसान योजना?:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं।अगर, किसी किसान के बैंक में अभी तक किसान योजना के पैसा नहीं आए हैं, तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें, क्योंकि योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसे पूरा करने के लिए PM Kisan Portal पर जाकर ओटीपी या फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए अपडेट करें. आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं, इस जरूर देख लें. अगर, यह 'No' है, तो अपने कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें।
पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अपने स्टेटस
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में तारकेश्वर से 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. अगर, आप लाभार्थी सूची में अपना नाम या किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपना स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले PM Kisan Portal पर जाएं. होमपेज पर 'Know Your Status' या 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें. अपना Registration No. या मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज करें. इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपकी किस्त और आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी। बंगाल में इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे मोदी
मोदी दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज में आधुनिक सुविधाओं और ज्यादा क्षमता वाले फिशिंग हार्बर और बीरभूम के सैंथिया में नई बनी आधुनिक मछली मंडी का उद्घाटन भी करेंगे। ये प्रोजेक्ट मछली पालन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।
590 करोड़ रुपए की लागत वाले रेलवे प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें हावड़ा में सांकराइल-संतरागाछी लिंक लाइन प्रोजेक्ट, हावड़ा में 300 बिस्तरों वाला नया डिविजनल रेलवे अस्पताल और पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हौर और राधामोहनपुर के बीच एक रोड ओवर ब्रिज शामिल है।
ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के तहत विकसित 49 सड़क प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य के विभिन्न जिलों में 315 किलोमीटर से ज्यादा सड़क नेटवर्क को कवर करेंगी।
कोलकाता में योग दिवस के मुख्य आयोजन को लीड करेंगे
बंगाल दौरे के दूसरे दिन 21 जून को, प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे। बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
इस साल की थीम, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक भलाई और सक्रिय बुढ़ापे को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर केंद्रित है।
नौसेना के 3 जहाजों की कमीशनिंग में शामिल होंगे
रविवार को ही पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर देश में ही डिजाइन और तैयार किए गए नौसेना के तीन जहाजों को सेवा में शामिल करेंगे। इनमें एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट INS दूनागिरी, सर्वे वैसल INS संशोधक और एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट INS अग्रय की कमीशनिंग की जाएगी।
PMO ने कहा कि ये जहाज भारतीय उद्योगों की बड़ी भागीदारी से बनाए गए हैं, जिनमें 200 से ज्यादा MSME शामिल हैं। यह घरेलू जहाज निर्माण और रक्षा उत्पादन के बढ़ते इकोसिस्टम को दिखाता है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/