अब वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन के अंदर रास्ता खोजना गूगल मैप्स इस्तेमाल करने जितना हो गया आसान
मई 16, 2026
0
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल अपने यात्रियों को उन्नत यात्री सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन (BNRS) पर यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह से बदलने के लिए एक अत्याधुनिक "मार्गदर्शक" स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम लॉन्च किया गया है। PF-8 के पास मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित, यह एलईडी टच-स्क्रीन कियोस्क सिर्फ एक डिजिटल मैप से कहीं अधिक है, जो पूरे स्टेशन का लाइव इंटरैक्टिव मैप 360° वर्चुअल स्टेशन विजन टूर के माध्यम से स्टेशन पर उपलब्ध शौचालय, पानी के बूथ, वॉटर कूलर, आरक्षित/अनारक्षित टिकट काउंटर, जन सुविधा केंद्र (पूछताछ), वातानुकूलित लाउंज, विभिन्न श्रेणी के प्रतीक्षालय, बेबी फंडिंग कक्ष, यात्री विश्रामलय, डोरमेट्री,जन आहार, फूड एवं कैटरिंग स्टॉल, पार्किंग छात्रावास आदि तक तुरंत खोज कर पहुंचाने में सहायता प्रदान करता है । चयनित स्थान तक पहुंचने के लिए स्मार्ट नेविगेशन पथ के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें और अपने फोन पर गूगल मैप्स की तरह स्टेशन को नेविगेट करें, यह ऑडियो-विजुअल मार्गदर्शन के साथ विशेष दिव्यांग-अनुकूल मार्ग प्रदान करता है जो रेलवे ट्रैक के पास जाने से रोकने के लिए स्मार्ट चेतावनी (अलर्ट) देने के साथ-साथ व्हीलचेयर और अन्य यात्री सहायता अनुरोधों के लिए भी डिजिटल हेल्प डेस्क उपलब्ध कराता है।
Tags

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/