युवा कलाकारों के लिए भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत हर वर्ष युवा पीढ़ी को रंगमंच, नृत्य संगीत और कला के विभिन्न रूपों में आगे बढ़ाने के लिए युवा प्रतिभाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस वर्ष रंगमंच की पृष्ठभूमि के साथ बक्सर जिले, ग्राम केसठ के मूल निवासी कुमार सिद्धान्त का चयन उपरोक्त छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। वर्तमान में सिद्धान्त वाराणसी में महात्मा गांधी विद्यापीठ से राजनीतिक शास्त्र से स्नातकोत्तर के साथ ही बनारस यूथ थियेटर नामक नाट्य संस्था से जुड़ कर रंगमंचीय कौशल की साधना भी कर रहे हैं। इस खुशखबरी के बाद बनारस यूथ थियेटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक उत्कर्ष उपेंद्र सहस्रबुद्धे ने अपनी प्रशंसा व्यक्त की तथा सिद्धान्त के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस विषय पर हर्ष व्यक्त करते हुए वाराणसी के वरिष्ठ रंगकर्मी अर्पित शिधोरे ने कहा कि सिद्धान्त आरंभ से कला के प्रति संवेदनशील रहा है। इस सफलता ने उसने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। इस मौके पर सिद्धान्त के पिता अजीत मिश्र ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते है सिद्धान्त के सफल भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि, संस्कृति मंत्रालय की इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य देश के छात्रों और शिक्षकों में भारत की विविध संस्कृतियों एवं कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/