अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल के चर्चित फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना पूरी हो गई है। मतगणना के 22 दौर पूरे होने के बाद, BJP उम्मीदवार देग्बांशु पांडा 109,021 वोटों से जीते. उन्हें कुल 149,666 वोट मिले हैं।पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना पूरी हो गई है औऱ बीजेपी ने 109,021 वोटों से यहां जीत हासिल की है। इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का ऐलान कर दिया था, जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है।21 मई को फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के मुकाबले थोड़ा कम था।29 अप्रैल को हुए पहले चुनाव में ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के निर्देश पर फलता में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 285 मतदान केंद्रों पर 35 कंपनियों के केंद्रीय बल तैनात किए गए थे. पूरे दिन लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं.
बता दें कि अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जाएगी. क्योंकि बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी. हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है।
#WestBengal
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/