कहा, आप विश्वास करें मै कम भाषण दूंगा और ज्यादा काम करूंगा
- पीएम के किए गए सभी गारंटी को करूंगा पूरा, हमारा लक्ष्य पश्चिम बंगाल को बदलना
- भ्रष्टाचार मुक्त होगा बंगाल बनेगा सोनार बंगाल
कोलकाता में पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य को किसी बात का डर नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डर की जगह विश्वास होना चाहिए और उन्होंने भाषणों के बजाय कार्यों पर आधारित शासन शैली का वादा किया। अधिकारी ने आगे कहा कि जब तक मैं जीवित हूं, बंगाल को डरने की जरूरत नहीं है। बंगाल से डर खत्म हो गया है और विश्वास कायम है। मैं कम भाषण दूंगा और ज्यादा काम करूंगा। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस ऐलान के बाद शुभेंदु ने कहा कि वो बंगाल में पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करेंगे। शुभेंदु अधिकारी के 5 बड़े वादे : पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को जो गारंटी दी थी, हम उसे पूरा करेंगे।।बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेगी। हम घोषणापत्र में किए गए हर वादे को तय समय सीमा के भीतर पूरा करेंगे।।हमारा मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का है। बंगाल में सालों की मेहनत का फल मिला है।हम बंगाल को भय मुक्त करेंगे। भाजपा के शासन के दौरान, न तो प्रशासन का राजनीति करण होगा, न ही राजनीति का अपराधीकरण होगा। हर दिन, हमारा लक्ष्य पश्चिम बंगाल को बदलना है। जैसा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शब्दों में कहा गया है, 'जहां मन भय-मुक्त हो और सिर ऊंचा हो।' हम एक ऐसा बंगाल चाहते हैं जो भय-मुक्त हो और गरिमा से भरा हो। बंगाल में भारी जीत हमारे संगठन के विस्तार या विचारधारा की पुष्टि के बारे में नहीं है, बल्कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ी कमी को ठीक करने के बारे में है। अब पश्चिम बंगाल में घुसपैठ और गो-तस्करी नामुमकिन हो जाएगी। हम सिर्फ बातों पर विश्वास नहीं करते।।बीजेपी काम करके दिखाने में विश्वास रखती है. हम बोलते कम हैं और काम ज्यादा करते हैं। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में, हमारी सरकार और संगठन पार्टी की विचारधारा और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक भावना के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेगा।बंगाल में सालों की मेहनत का फल मिला- शुभेंदु अधिकारी: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेगी और पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को जो गारंटी दी थी, हम उसे पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल में सालों की मेहनत का फल मिला है. हमारा मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का है. हम बंगाल को भय मुक्त करेंगे। बंगाल के भावी मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिर्फ बातों पर विश्वास नहीं करते. बीजेपी काम करके दिखाने में विश्वास रखती है। हम बोलते कम हैं और काम ज्यादा करते हैं आज मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में, हमारी सरकार और संगठन पार्टी की विचारधारा और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक भावना के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेगा. हम अपने घोषणापत्र में किए गए हर वादे को तय समय सीमा के भीतर पूरा करेंगे। शुभेंदु ने कहा कि हर दिन, हमारा लक्ष्य पीएम मोदी के विजन के तहत पश्चिम बंगाल को बदलना है. बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर असम, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के पार्टी सहयोगियों तक, हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से एकजुट है। जो लोग इस सफर में हमारे साथ हैं, वे हमारे वैचारिक रास्ते से जुड़े हुए हैं। जैसा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शब्दों में कहा गया है, 'जहां मन भय-मुक्त हो और सिर ऊंचा हो.' हम एक ऐसा बंगाल चाहते हैं जो भय-मुक्त हो और गरिमा से भरा हो। इससे पहले बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही राज्य में बीजेपी की ओर से पहले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया। अमित शाह ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभेंदू के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव की घोषणा की।
अधिकारी ने कहा कि वो भाषण कम और काम ज्यादा करेंगे. इसके साथ ही आरजी कर केस की जांच के लिए आयोग का गठन किया जाएगा. दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी.
अधिकारी ने कहा, मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं के उन सपनों को पूरा करूंगा जिन्होंने पार्टी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. आरजी कर मामले की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा और दोषियों को दंडित किया जाएगा. हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने के लिए काम करेंगे.
सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का एक आयोग बनेगा:
उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का एक आयोग गठित किया जाएगा. सरकारी धन के गबन में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. हम प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगे. मैं संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को तय समय सीमा के भीतर पूरा करूंगा.
इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता से एक अपील भी की. उन्होंने कहा कि आइए जनता, केंद्र और राज्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करें. इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, इस बार लोगों को भयमुक्त वातावरण में अपनी राय व्यक्त करने का अवसर मिला है.
कांग्रेस जान गई है कि चुनाव जीतना नामुमकिन: शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा, कई सालों से कई जगहों पर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई है. अब उन्हें भी समझ आ गया है कि चुनाव जीतना नामुमकिन है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसीलिए राहुल गांधी ने वोट चोरी, ईवीएम चोरी का आरोप लगाकर अपनी हार छिपाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, सच में अगर आप राजनीति करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपना मूल्यांकन करना होगा. राजनीति में आत्म-अनुशासन का पालन न करने वाले राजनीति नहीं कर सकते. बंगाल की ये जीत पूरे पूर्वी भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस दौरान पर उन्होंने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे 9 जिले हैं जहां दीदी खाता तक नहीं खोल पाईं.नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई यानी रवींद्र जयंती के मौके पर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. शुभेंदु अधिकारी वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने यहां 293 में से 207 सीटें जीती हैं, जबकि तृणमूल 80 सीटों पर सिमट गई. यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीटें चाहिए थीं, लेकिन भाजपा ने 207 सीटों के साथ यह आंकड़ा काफी पीछे छोड़ दिया। ( कोलकाता से अशोक झा की रिपोर्ट )
#WestBengalCM
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/