वाराणसी।।कॉर्पोरेट जिहाद और लव जिहाद के माध्यम से हिंदुओं की वंशवृद्धि रोककर हिन्दू महिलाओं का जीवन ध्वस्त किया जा रहा है । इसे रोकने के लिए वाराणसी के विविध क्षेत्रों में 'बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान करने का निर्धार हिन्दू जनजागृति समिति आयोजित हिन्दू संगठन बैठक में किया गया । इसके अंतर्गत जनजागृति पर व्याख्यान, संगोष्ठी, कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इसी के साथ हर घर में व्यक्ति स्वयं की रक्षा कर सके इस उद्देश्य से 'हर घर योद्धा’ अभियान भी 1 से 15 जून के बीच किया जाएगा । इसमें कराटे, नानचाकू, मार्शल आर्ट इत्यादि निःशुल्क सिखाया जाएगा ।
इस बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल, चौरसिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के संयोजक अधिवक्ता संजीवन यादव, ज्ञानव्यापी के संघर्षकर्ता डॉक्टर सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता दीपक सिंह, रवि श्रीवास्तव, समिति के विश्वनाथ कुलकर्णी व राजन केशरी आदि हिंदुत्वनिष्ठ उपस्थित थे ।
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में मुसलमान या अन्य धर्मों की परंपराएं स्वीकार्य हैं, लेकिन हिंदू धर्म की परंपराएं नहीं चलेंगी, यही मानसिकता बचपन से हिंदुओं पर थोपी जाती है l परिणामतः कॉर्पोरेट संस्कृति में जाने के बाद हिंदू बहुसंख्यक होने पर भी चुपचाप अन्यायपूर्ण बंधनों को स्वीकार कर लेता है और भेदभाव सहन करता है । अन्य धर्मियों के समान हिंदुओं को भी अपनी धार्मिक पहचान के संरक्षण के लिए जागरूक होकर ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ के विरोध में संगठित रूप से आवाज उठाने के लिए जागृति करने का निश्चित हुआ l यह जानकारी यूपी-बिहार में समिति के समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने दी है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/