सासाराम।रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम रेलवे जंक्शन पर खड़ी सासाराम पटना फ़ास्ट पैसेंजर ट्रेन में आज तड़के अचानक आग लग गयी आग लगने से एक बोगी धू-धूकर जलने लगी।इसके कारण इस ट्रेन से आरा पटना जाने वाले यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी।आग लगने से प्लेटफार्म नम्बर 6-7 पर बहुत देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही ।
बताते हैं कि यह घटना तब हुई जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे के आला अधिकारी कुछ देर में पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।वक्त रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
गनीमत है ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी।खुल गयी होती तो बड़े हादसे को कोई रोक नहीं सकता था।
ReplyDelete