अशोक झा/ कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। कोलकाता में बांग्ला भाषा में दिए गए अपने संबोधन में उन्होंने भावुक और आक्रामक होते हुए कहा, "हम हारे नहीं हैं, बल्कि हमें एक सोची-समझी साजिश के तहत हराया गया है।"चुनाव आयोग सबसे बड़ा विलेन: दीदी के तीखे आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वो उपचुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा है कि अगर वो चुनाव जीत भी जाती तो भी विधानसभा नहीं जाती। मैं कम अहम शख्स के रूप में खुद को रखना चाहती हूं। ममता बनर्जी ने कहा कि 'अब मैं बिना किसी पद के नई दिल्ली के खिलाफ लड़ूंगी। मेरी पार्टी उन लोगों का साथ देगी, जिन पर बीजेपी के कार्यकर्ता जुल्म ढा रहे हैं।
'लोकतंत्र इस तरह का काम नहीं करता': ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र इस तरह से काम नहीं करता है। जब न्यायपालिका मौजूद न हो, जब चुनाव आयोग पक्षपाती हो और सरकार सिर्फ एक ही पार्टी का शासन चाहती हो, तो दुनिया भर में एक गलत संदेश जाता है। मीडिया से मेरी गुजारिश है कि कृपया मुझे न दिखाएं, लेकिन यह जरूर सुनिश्चित करें कि लोगों पर किसी भी तरह का अत्याचार न हो। मैं आप सभी मीडियाकर्मियों से बात करना चाहती थी, क्योंकि कल का दिन बहुत ही अफरा-तफरी भरा था और मेरे साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी, इसलिए मैंने आज आप सभी को बुलाया है। ममता ने कहा कि मैं लोगों से माफी मांगती हूं कि मैं उनके वोटों की रक्षा नहीं कर पाई।
चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप: उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में काफी ज्यादा जबरदस्ती की गई, हमारी लड़ाई चुनाव आयोग से थी. जूडिशरी से कोई न्याय नहीं मिला, लोगों को निकाल दिया जाए। चुनाव अधिकारी एकतरफा काम कर रहे हैं। आखिर 90-95 प्रतिशत वोटिंग कैसे हुआ।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा। चुनाव आयोग मुख्य विलेन है।एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए। बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है। बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/