उत्तर प्रदेश सरकार की नवस्थापित ‘एक जिला, एक व्यंजन’ योजना के तहत प्रयागराज के प्रतिष्ठित समोसे को जिले का आधिकारिक सिग्नेचर डिश घोषित किया गया है। मसालेदार आलू से भरे कुरकुरे और सुनहरे समोसे ने कचौरी, इमरती और रबड़ी लस्सी जैसे लोकप्रिय व्यंजनों को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया।
2025-26 के राज्य बजट में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य हर जिले के एक विशेष व्यंजन को पहचान देकर उसे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध बनाना है। उद्योग उप आयुक्त शरद टंडन ने बताया कि चयन प्रक्रिया में स्थानीय खान-पान, सांस्कृतिक परंपराओं और विशेषज्ञों की राय को शामिल किया गया। व्यापक सर्वेक्षण और विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर समोसे को प्रयागराज की नई पाक पहचान के रूप में चुना गया। ( प्रयागराज से गगन जैन की कलम से )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/