- ऐसे पत्रकारों को किया जाएगा सम्मान,जिन्होंने अपने संबंध से किया समाज को प्रभावित
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: विश्व संवाद केंद्र उत्तर बंग द्वारा रविवार, 31 मई 2026 को सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में प्रातः 11.00 बजे से "देवर्षि नारद जयंती" समारोह एवं "देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान 2026" प्रदान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें उत्तर बंगाल और सिक्किम से चयनित पत्रकारों को सम्मान दिया जाएगा। सम्मानित पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को दी। इस मौके पर तपन मंडल विश्व संवाद केन्द्र के सचिव, सुशील रामपुरिया विश्व संवाद केन्द्र के सदस्य ,भोलानाथ चक्रवर्ती संघ के विभाग सह व्यवस्था प्रमुख और राजेन शर्मा संघ के प्रांत सामाजिक सदभाव प्रमुख मौजूद थे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम पत्रकारिता एवं समाज के प्रति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न भाषायी मीडिया धाराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को "देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान 2026" लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान हेतु चयनित व्यक्तित्व इस प्रकार हैं : सुमन कल्याण भद्र, कूचबिहार- बंगाली मीडिया,श्री राधामाधव साहा, रायगंज, उत्तर दिनाजपुर अंग्रेजी मीडिया
राजीव कुमार झा, सिलीगुड़ी - हिंदी मीडिया, विजय बांतावा, गंगटोक नेपाली मीडिया, श्रीमती टुम्पा सूत्रधार, डुआर्स - सोशल मीडिया। बताया कि पंद्रह वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान के लिए परिचित पत्रकारों एवं मीडिया व्यक्तित्वों को सम्मान हेतु चयनित किया गया है। उत्तर बंगाल एवं सिक्किम के विभिन्न जिलों से पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति होंगे।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/