बंगाल के मालदा में 1 अप्रैल को हुए जजों के घेराव को लेकर एनआईए की शुरुआती जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, भीड़ जुटाने के लिए पहले से तैयारी की गई थी। इलाके में ई-रिक्शा के जरिए घोषणाएं कर लोगों को बुलाया गया, वहीं एक मस्जिद से भी लोगों को इकट्ठा होने को कहा गया। इन अपीलों का असर यह हुआ कि कुछ ही समय में करीब 1500 लोगों की भीड़ बीडीओ ऑफिस के बाहर जमा हो गई और स्थिति तेजी से तनावपूर्ण हो गई। जजों के घेराव को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की शुरुआती जांच रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुप्रीम कोर्ट में पेश इस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना अचानक भड़की भीड़ का नतीजा नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित और संगठित तरीके से अंजाम दिया गया घटनाक्रम था। जिसकी शुरुआत स्थानीय स्तर पर किए गए एक ऐलान से हुई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भाजपा नेताओं का कहना है कि मालदा की घटना टीएमसी के ‘महा जंगलराज’ की अराजकता का एक साफ उदाहरण है। वहां न तो महिलाएं सुरक्षित हैं, न जमीन और न ही आम लोग। केवल ताकतवर, असरदार और भ्रष्ट अपराधी ही खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। इस घटना में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था। एक महिला न्यायिक अधिकारी ने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई, क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी हत्या या बलात्कार हो सकता है। इस घटना से साफ पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। महिलाओं और न्यायिक व्यवस्था दोनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इसके पहले भी पांज़ीपाड़ा में इसी प्रकार भीड़ एकत्र कर किशनगंज दरोगा की हत्या कर दी गई थी।भाजपा के नेता अली हुसैन का कहना है कि आज जब हर जगह सत्ता संघर्ष, प्रतिशोध, हिंसा, दुःख और क्रोध, रोष और भड़काऊ बयानों का आदान-प्रदान चरम पर है, तब यह प्रश्न और भी महत्वपूर्ण हो गया है: उत्पीड़न या अन्याय का उत्तर क्या है और लोगों को इसका सामना कैसे करना चाहिए? पूरी दुनिया में क्रोध और उकसावे से भरी आवाजें दावा करती हैं कि हिंसा, विनाश और हत्या ही उत्पीड़न और अत्याचार का एकमात्र इलाज है। डिजिटल माध्यमों ने इस विचार को बड़े पैमाने पर फैलाया है। प्रश्न यह भी है: प्रतिशोध और न्याय क्या हैं? क्या दोनों एक ही हैं या भिन्न और विविध? और यदि हम मुसलमान हैं, तो यह देखना भी आवश्यक है कि इस मामले में इस्लाम का क्या रुख है। ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में देखा जाए तो यह मामला आसानी से समझा जा सकता है। सर्वविदित है कि इस्लाम का उदय उसी प्रतिशोध और हिंसा के वातावरण में हुआ था जिसने दुनिया को उत्पीड़न और अत्याचार से भर दिया था, हर जगह रक्तपात बढ़ रहा था और अरब कबीले वर्षों तक एक ही युद्ध लड़ते रहते थे। किसी के बगीचे या खेत में ऊंट चराने को लेकर हुए विवाद में हजारों लोगों की जान चली जाती थी और लड़ाई तब तक चलती रहती थी जब तक कि एक पक्ष का सफाया न हो जाए। दुनिया के अन्य हिस्सों की हालत भी इससे अलग नहीं थी। इस्लाम के पैगंबर ने इंसानों को इससे मुक्ति दिलाने के लिए जो कुछ सहा और जो कुर्बानियां दीं, उनका ख्याल भी पत्थर दिल को पिघला देता है। कुरैश के अत्याचारों को लगातार कई वर्षों तक सहना, सामाजिक बहिष्कार और घेराबंदी झेलना, और जवाब में एक बार भी बल या हिंसा का प्रयोग न करना, यहां तक कि घर-बार छोड़कर दो बार हिजरत करना, और मदीना में इस्लाम के स्थिर होने के बाद भी केवल रक्षात्मक युद्ध लड़ना और कुरैश के लोगों के अन्यायपूर्ण नियमों पर उनसे शांति स्थापित करना, पैगंबर के जीवन की वे घटनाएं हैं जो बताती हैं कि प्रतिशोध और हिंसा से मुक्ति का मार्ग कितना कठिन है और इसके लिए किस प्रकार की अटूट सहनशक्ति की आवश्यकता होती है। मक्का विजय के अवसर पर, पवित्र पैगंबर ने न केवल अपने खून के प्यासे लोगों को माफ किया, बल्कि अपने प्रियजनों के खून को भी माफ कर दिया। हिजरत के बाद, उन्होंने सबसे पहले मदीना के उन कबीलों के बीच शांति स्थापित की जो एक-दूसरे के खून के प्यासे थे। मुहाजिरीन और अंसार के बीच भाईचारे का बंधन, कुरैश के लोगों के साथ हुदैबिया की संधि, मक्का की विजय के अवसर पर आम माफी की घोषणा, और फिर अंतिम तीर्थयात्रा का उपदेश, इस्लामी इतिहास के वे मील के पत्थर हैं जो बताते हैं कि इस्लाम की विजय शत्रुओं की हत्या और उनके विनाश में नहीं है, बल्कि शांति और न्याय की स्थापना और प्रतिशोध के चक्र को तोड़ने में है। अंतिम तीर्थयात्रा के उपदेश के उन शब्दों को याद रखें जिनमें पैगंबर ने कहा था: "अज्ञानता (जाहिलियत) की सभी प्रथाएँ आज मेरे पैरों तले रौंदी गई हैं। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगाल #मालदा
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/