बंगाल चुनाव में मदरसा पॉलिटिक्स हावी हो गई है। इन दिनों भाजपा के साथ ओवैसी और हुमायूं कबीर भी राज्य सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगा रहे है।हिमायूं कबीर का आरोप है कि मुसलमानों के साथ राज्य सरकार ने छल किया है। देशभर में बांग्लादेशी घुसपैठ और बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार की चर्चा के बीच मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुकुंदपुर तहसील स्थित एक मदरसे में पढ़ाई के नाम पर रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की असल पहचान उजागर हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया कि यह व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से आया था और खुद को स्थानीय निवासी बताकर लंबे समय से इलाके में रह रहा था। ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल में मदरसा शिक्षा के लिए 5713 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। टीएमसी के पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के समय यह बजट करीब 472 करोड़ रुपये था जो अब लगभग 12 गुना बढ़ चुका है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी सरकार चुनाव में अल्पसंख्यक वोटों के लिए मुस्लिमों का तुष्टिकरण कर रही है। पार्टी ने पूछा है कि ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि मदरसों के बजट में इतना भारी वृद्धि किस कारण की गई है। भाजपा के कई सांसद ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार मदरसा शिक्षकों के नाम पर मस्जिद में अजान देने वाले मुअज्जिनों का वेतन बढ़ाकर मुसलमानों का समर्थन हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि मुसलमान बच्चों की शिक्षा को बेहतर करने के लिए बजटीय प्रावधान किया गया होता तो इसका स्वागत किया जाता, लेकिन सरकार ने बच्चों की शिक्षा की बजाय केवल मुस्लिम समुदाय के तुष्टिकरण पर खर्च किया गया है। ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि वह यह बजटीय वृद्धि किस कारण कर रही है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कुछ मदरसों की हरकतों पर गहरे सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इन मदरसों के पाकिस्तान से संबंध होने के साथ-साथ कुछ मदरसों में गंभीर आपराधिक गतिविधियों के होने तक की बात कही थी। ममता का डर क्या है: दरअसल, पश्चिम बंगाल के करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता ममता बनर्जी को वोट देते आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मुसलमानों का ममता बनर्जी के प्रति यह झुकाव लगभग एक तरफा हो गया था जब वामदलों और कांग्रेस ने राज्य में एक रणनीति के अंतर्गत कमजोर खेलने का निर्णय कर लिया था। लेकिन इस बार ममता बनर्जी के ही सहयोगी रहे हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी के रातों की नींद उड़ा रखी है। वे राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। इधर, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी भी पश्चिम बंगाल में अपनी ताकत दिखाने के लिए बेचैन हैं। बिहार चुनाव में इस बार बेहतर सफलता हासिल करने के बाद उन्हें लगता है कि वे बिहार से सटे इलाकों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पार्टी को बड़ा आयाम दे सकते हैं। एसआईआर के कारण बदली हुई परिस्थितियों में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। यही कारण है कि ममता बनर्जी इस समय बहुत आक्रामक हैं। वे लगातार एसआईआर के बहाने केंद्र और चुनाव आयोग पर हमला कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा को लेकर हाल ही में हुई चर्चाएँ भारतीय मुस्लिम समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत देती हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी उस निर्देश के बाद, जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की कामिल और फाजिल जैसी उच्च शिक्षा की डिग्रियाँ प्रदान करने की शक्ति को अमान्य घोषित कर दिया गया है, हजारों नामांकित छात्रों में अनिश्चितता की लहर दौड़ गई। हालांकि, राज्य सरकार ने मदरसों को मुख्यधारा के राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध करने के लिए 1973 के राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया है। यदि यह परिवर्तन निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ किया जाता है, तो यह केवल एक पुनर्गठन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होगा। यह पारंपरिक इस्लामी शिक्षा को आधुनिक रोजगार बाजार की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी वास्तविकताओं से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु बन सकता है। मदरसों ने सदियों से मुस्लिम समुदाय की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा किया है। विशेष रूप से सबसे वंचित वर्गों के लिए, इसने प्राथमिक शिक्षा प्रदान की और धर्मशास्त्र, न्यायशास्त्र और शास्त्रीय भाषाओं की समृद्ध विरासत को संरक्षित किया। हालांकि, वैश्विक और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास के साथ, मदरसा प्रणाली की संरचनात्मक सीमाएं तेजी से स्पष्ट होती जा रही हैं। उदाहरण के लिए, धर्मशास्त्र में महारत हासिल करने और फाज़िल उपाधि प्राप्त करने में वर्षों बिताने वाला छात्र अक्सर मदरसे के बाहर व्यवस्थागत नुकसान में पाया जाता था। क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के ढांचे के तहत इन उपाधियों को मान्यता प्राप्त नहीं थी। मुख्यधारा के स्नातकोत्तर अध्ययन, औपचारिक कॉर्पोरेट रोजगार और अधिकांश सरकारी सेवाओं के द्वार पूरी तरह से बंद रहे। परिणामस्वरूप, ऐसे छात्रों को एक संकीर्ण व्यावसायिक दायरे में ही सिमटना पड़ा, जो अक्सर मदरसे के भीतर ही अध्यापन तक सीमित थे या केवल माध्यमिक शिक्षा की आवश्यकता वाले रोजगार तक ही सीमित थे।मदरसों को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से संबद्ध करने के इस कदम से इन स्पष्ट बाधाओं को पूरी तरह से दूर करने की क्षमता है। उदाहरण के लिए, ब्रिज कोर्स के माध्यम से कामिल और फाजिल डिग्री को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों के दायरे में लाकर, ऐसे छात्रों को व्यापक शैक्षिक व्यवस्था के लिए तैयार किया जा सकेगा। इससे स्वाभाविक रूप से पाठ्यक्रम का उन्नयन और मदरसों का आधुनिकीकरण एवं सुधार होगा। विश्वविद्यालयों से जुड़ाव से मदरसा छात्रों को जीवंत, आलोचनात्मक और समकालीन शिक्षण शैलियों का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। इससे उनके लिए अन्य डिग्रियां प्राप्त करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के द्वार खुलेंगे।इससे अभूतपूर्व संभावनाओं का द्वार खुल जाता है। मदरसे से स्नातक होने वाले व्यक्ति को अब संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बैठने, राज्य प्रशासनिक पदों के लिए आवेदन करने की वैधानिक पात्रता प्राप्त होगी। (बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/