- आदेश में कहा कि उन्हें 30 अप्रैल 2026 के बाद छह महीने तक पद पर बने रहने की है अनुमति
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से ठीक 48 घंटे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्य के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाने का आदेश जारी किया।
वे इसी माह की 30 तारीख को रिटायर होने वाले थे। इस सेवा विस्तार से उनका कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। इस बाबत आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में क्या कहा गया?:
इस बाबत जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ सिंह के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कहा कि उन्हें 30 अप्रैल 2026 के बाद छह महीने तक पद पर बने रहने की अनुमति दी गई है। यह विस्तार सार्वजनिक हित में अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत दिया गया है। इस आदेश की प्रति चुनाव आयोग और बंगाल सरकार को भी भेजी गई है।कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृह मंत्रालय के इस निर्णय के बाद राज्य पुलिस प्रशासन में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोन है आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता
सिद्ध नाथ गुप्ता ने IPS अधिकारी बनने के बाद शुरुआती दौर में विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में काम किया। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल के दौरान कई जिलों में पुलिस-जन सहयोग को बढ़ाने और अपराध की रोकथाम के लिए नई पहलें की गईं। समय के साथ-साथ उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस में उच्च पदों पर जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इस दौरान वे पुलिस नीति, प्रशिक्षण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों में शामिल रहे। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/