बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का शुरू हो चुका है काउंटडाउन : पीएम मोदी
मार्च 14, 2026
0
कोलकोता ब्रिगेड मैदान से अशोक झा: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला।
रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और जोश साफ बता रहा है कि बंगाल के लोगों के मन में क्या चल रहा है और वे किस तरह का बदलाव चाहते हैं. ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब भी बंगाल ने देश को दिशा दी है, तब यह मैदान बंगाल की आवाज बनकर सामने आया है।जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी. भाजपा और एनडीए के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है. रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी। भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब टीएमसी, ये एक के बाद एक आते रहे, अपनी जेबें भरते रहे, जबकि बंगाल में विकास रुका रहा। बुनियादी ढांचे के मामले में बंगाल लगातार पिछड़ता गया। उद्योग-धंधे बंद हो गए और कारोबार ठप पड़ गए. टीएमसी सरकार के राज में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं। अब समय आ गया है कि इस स्थिति को बदला जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बंगाल के युवाओं को बंगाल में ही अवसर और रोज़गार मिलें।
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था. लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है. आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है. टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये टीएमसी वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे. जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते. इसलिए टीएमसी की सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि देशवासियों को मुफ्त बिजली देने के लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है. केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए हर लाभार्थी को 75 से 80 हजार रुपए देती है. जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ता है, उसके घर का बिजली बिल जीरो हो जाता है. लेकिन, बंगाल सरकार इसे भी लागू नहीं होने दे रही. उन्होंने आगे कहा कि स्वार्थी राजनीति की वजह से टीएमसी सरकार ने यहां आयुष्मान India योजना को भी लागू नहीं कर रही है। देश भर के करोड़ों लोग इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि ये लाभ आप सबको भी मिलना चाहिए. लेकिन, बंगाल के परिवारों को इस योजना के अधिकार से भी टीएमसी सरकार ने वंचित रखा है। उन्होंने कहा, "इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज पूरे हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी। इसी का नतीजा था कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का अंत हुआ। आज एक बार फिर इसी ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है। मोदी ने अपने भाषण में बंगाल की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब हर जगह दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, "बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा और महा जंगलराज का खात्मा होगा। इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है, 'चाई भाजपा सरकार, अबकी बार.'पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि रैली को रोकने के लिए राज्य सरकार ने हरसंभव कोशिश की। टीएमसी ने रैली में आने वाले लोगों को चोर कहकर अपमानित किया लेकिन बंगाल की जनता अच्छी तरह जानती है कि असली चोर कौन हैं। उन्होंने कहा, "टीएमसी ने शुक्रवार को इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी लेकिन बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है कि असली चोर कौन हैं। अपनी कुर्सी जाते देख यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि रैली में लोगों को आने से रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई बाधाएं खड़ी की गईं. पुल बंद करवा दिए गए, गाड़ियों को रोका गया, ट्रैफिक जाम कराया गया और भाजपा के झंडे व पोस्टर तक हटवा दिए गए।उन्होंने कहा, "आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए. आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दीं, ट्रैफिक जाम करवाया और भाजपा के झंडे-पोस्टर फड़वा दिए लेकिन आज के इस जनसैलाब को वे रोक नहीं पाए।"
अपने भाषण में मोदी ने कहा कि बंगाल में 'महाजंगलराज' लाने वालों के लिए अब समय खत्म होने वाला है। राज्य में कानून का राज लौटने वाला है और जो भी कानून तोड़ेगा या अत्याचार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा, "बंगाल में महा जंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. वो दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा. जो कानून तोड़ेगा और जो अत्याचार करेगा, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. चुन-चुनकर सभी जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, अब बदलाव की आंधी को रोका नहीं जा सकता. मां दुर्गा का आशीर्वाद भाजपा व एनडीए के साथ है और यही आशीर्वाद बंगाल में परिवर्तन की ताकत बनेगा.।
TMC के किसी अत्याचारी को नहीं छोड़ेंगे। बंगाल का विकास सही नीतियों से होगा।'
टीएमसी न तो खुद काम करती है और न ही दूसरों को काम करने देती पीएम मोदी ने कहा कि TMC ने रैली में आने वाले लोगों को चोर कहा, लेकिन चोर कौन है यह जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के युवा आज यहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। तृणमूल सरकार राज्य में केन्द्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती। यहां की यह 'तानाशाही' सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह 'परिवर्तन के तूफान' को रोक नहीं पाएगी। मोदी ने कहा, बंगाल में 'महा जंगलराज का शासन' लाने वालों के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। टीएमसी सरकार बलात्कारियों को संरक्षण प्रदान करती उन्होंने कहा, टीएमसी न तो खुद काम करती है और न ही दूसरों को काम करने देती है, बंगाल में केंद्रीय योजनाएं ठप पड़ी हैं। बंगाल के युवा 'पलायन के अभिशाप' से पीड़ित हैं, उन्हें न तो डिग्री मिल रही है और न ही नौकरियां। बंगाल में फिर से कानून का राज कायम होगा। अत्याचारों के आरोपी टीएमसी नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी ने कोलकाता में कहा, टीएमसी सरकार बलात्कारियों को संरक्षण प्रदान करती है, संदेशखाली और आरजी कर की घटनाएं इसकी गवाह हैं। टीएमसी की जनविरोधी नीतियों के कारण पश्चिम बंगाल के चंद्रकोना में एक आलू किसान ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की आधारशिला रखी, जिससे इन दोनों स्थानों की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और लगभग सात से आठ घंटे का समय बचेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच बन रहे आर्थिक गलियारे का हिस्सा है, जो पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी।
उन्होंने बताया कि यह गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को एकीकृत करेगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बंगाल के अपने दौरे के दौरान एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास और कांगशाबती और शिलाबती नदियों पर अतिरिक्त चार लेन वाले पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनएच-19 और एनएच-114 के खंडों का उद्घाटन किया, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रा का समय कम होगा, भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होगा, क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने हल्दिया गोदी परिसर में 'बर्थ 2' के मशीनीकरण का भी उद्घाटन किया, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण अनुकूल ''कार्गो हैंडलिंग'' संभव हो सकेगी, और खिद्दरपुर (डॉक 1 - पश्चिम) के पुनरुद्धार परियोजना का भी लोकार्पण किया। उन्होंने हल्दिया गोदी परिसर में 'बर्थ-5' के मशीनीकरण और कोलकाता में 'बैस्क्यूल ब्रिज' के नवीनीकरण सहित कई बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने शहर में नदी पर्यटन सुविधा की भी नींव रखी। मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जिनमें कामाख्यागुड़ी, अनारा, तामलुक, हल्दिया, बराभूम और सिउड़ी शामिल हैं। मोदी ने दो रेलवे परियोजनाओं बेल्डा से दंतान के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन में कलाइकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली भी राष्ट्र को समर्पित किया। राज्य में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/