कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से अशोक झा: प्रधानमंत्री ने कहा, 'TMC मां, माटी, मानुष के नारे के साथ सत्ता में आई थी, आज वही मां रो रही है, माटी को लूटा जा रहा है और बंगाली मानुष बंगाल छोड़ने पर मजबूर हो रहा है. घुसपैठियों के चलते आज बंगाल की रोटी, बेटी, माटी पर सबसे बड़ा खतरा आ गया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, बंगाल की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा दिलवाया जा रहा है, इसका नतीजा सबके सामने है।
'बंगाल की बदली डेमोग्राफी: पीएम मोदी ने कहा, 'बीते दशकों में बंगाल के ज्यादातर इलाकों में डेमोग्राफी बदल गई है, बंगाली हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है. तुष्टीकरण का खुला खेल चल रहा है, जब शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने की बात होती है तो पूरी TMC उसका विरोध करती है. वे हिंदुओं को अपना वोटबैंक नहीं समझते इसलिए ये लोग SIR का भी विरोध करते हैं, जिससे घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हट न जाएं।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत बांग्ला भाषा में की. उन्होंने कहा- मेरे प्रिय बंगाल वासियों, मैं अपने दिल की गहराइयों से आपको प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में जहां भी नजर जा रही है, वहां लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. यह दृश्य अद्भुत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और पूरे पूर्वी भारत के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, लोगों का जीवन आसान होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
टीएमसी पर पीएम मोदी का हमला: कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'टीएमसी ने राष्ट्रपति का अपमान किया। टीएमसी वाले घुसपैठियों को बुलाते हैं। ये लोग ना काम करेंगे और ना ही करने देंगे। मोदी की गारंटी है कि युवाओं का सपना पूरा करेंगे।'
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार की एक ही नीति है-खुद भी काम नहीं करना और दूसरों को भी काम नहीं करने देना। उन्होंने कहा कि जब तक टीएमसी को अपना हिस्सा नहीं मिलता, तब तक योजनाओं को गांव और गरीब तक नहीं पहुंचने दिया जाता।बंगाल की राजनीति पर भी बोले पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर वाम दल और अब टीएमसी-इन सबने बंगाल के विकास को पीछे धकेला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सरकारों के दौरान उद्योग बंद हुए और व्यापार कमजोर हुआ। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि यहां के युवाओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है।
'जंगलराज का अंत होगा' प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में अब बदलाव का समय आ गया है। 'जिन लोगों ने बंगाल में जंगलराज लाया है, उनके शासन का अंत होने वाला है। बंगाल में कानून का राज लौटेगा। जो कानून तोड़ेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
सभा को रोकने की कोशिश का आरोप: प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इस जनसभा को रोकने की भी कोशिश की गई। 'आज भी इस सभा को रोकने के लिए सरकार ने हर हथकंडा अपनाया। पुल बंद किए गए, गाड़ियां रोकी गईं, यातायात जाम किया गया, भाजपा के झंडे उखाड़े गए और पोस्टर फाड़े गए। लेकिन इतनी कोशिशों के बाद भी लोगों की यह भीड़ नहीं रोकी जा सकी।' 231 किलोमीटर आर्थिक गलियारे की आधारशिला: प्रधानमंत्री ने 231 किलोमीटर लंबे चार लेन खड़गपुर-मोरेग्राम आर्थिक गलियारे के पांच हिस्सों की आधारशिला रखी। इस सड़क के बनने से यात्रा की दूरी लगभग 120 किलोमीटर तक कम हो जाएगी और लोगों का करीब 7 से 8 घंटे का समय बचेगा। यह परियोजना पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, हुगली, पूर्व बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी। इससे कई राष्ट्रीय राजमार्ग आपस में जुड़ेंगे और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
गिरीश पार्क बना टीएमसी बीजेपी का रणक्षेत्र : बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले सियासी माहौल गरमा गया. पीएम मोदी इस रैली से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है।इलाके में बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात कर दिया गया है. स्थिति को सामान्य करने की कोशिश हो रही है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच चुके हैं.
भाजपा-तृणमूल संघर्ष में बहू बाजार के थाना प्रभारी घायल
बीजेपी और टीएमसी के बीच हुई जोरदार झड़प में बहू बाजार थाना प्रभारी बप्पादित्य नस्कर घायल हो गये हैं. उनके कंधे पर ईंट से चोट लगी है. गिरीश पार्क इलाके में तनाव का माहौल है.
भाजपा का आरोप- टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ब्रिगेड जा रही बसों में तोड़फोड़ की
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने बीजेपी की बसों को रोका, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गयी. तृणमूल समर्थकों ने पथराव किया, तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में पत्थर फेंके. भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की रैली में जा रही दो बसों में तोड़फोड़ की गयी, जिससे भाजपा के एक कार्यकर्ता का सिर फट गया. पथराव में भाजपा नेता तमघ्न घोष और बहू बाजार के ओसी जख्मी हुए हैं.
डॉ शशि पांजा बोलीं- एक दर्जन TMC कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती, मुझे भी लगी चोट
दूसरी तरफ, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) का आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री डॉ शशि पांजा की कार और उनके घर पर बीजेपी की रैली में जा रहे समर्थकों ने हमला किया. इससे तृणमूल समर्थक भड़क उठे और उन्होंने भी पत्थर मारने शुरू कर दिये. डॉ शशि पांजा का आरोप है कि उनके घर पर रिसेप्शन में हमला किया गया. खिड़की की कांच तोड़ दी गयी. मंत्री ने कहा है कि उनके घर पर हुए हमले में एक दर्जन से ज्यादा तृणमूल समर्थक घायल हो गये. सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंत्री ने कहा है कि उन्हें भी चोट लगी है.
गिरीश पार्क के पास ड्राइवर को पीटा गया – भाजपा
भाजपा ने कहा है कि भाजपा समर्थकों को लेकर ब्रिगेड परेड ग्राउंड जा रही बस में गिरीश पार्क में तोड़फोड़ की गयी. बस के ड्राइवर को पीटा गया. तृणमूल और भाजपा के बीच संघर्ष के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/