पश्चिम बंगाल में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) के पद पर स्थायी नियुक्ति में लगातार हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार नियमित डीजीपी नियुक्त करने के बजाय अपने अधिकारियों को राज्यसभा भेजने में अधिक सक्रिय है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार TMC सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को टीएमसी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. राजीव कुमार 31 जनवरी 2026 को रिटायर हुए थे। नियमित DGP की नियुक्ति में देरी पर CJI सख्त
सुप्रीम कोर्ट कहा कि कई राज्य खासकर पश्चिम बंगाल नियमित DGP की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को समय पर प्रस्ताव नहीं भेज रहे हैं।इस कारण वरिष्ठ और योग्य अधिकारियों के अवसर मारे जा रहे हैं। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए चार नामों की घोषणा की है. इन नामों पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का नाम भी शामिल है. राजीव ममता के सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं।
TMC ने की इन चार नामों की घोषणा बाबुल सुप्रियो,
राजीव कुमार,मेनका गुरुस्वामी, कोयल मल्लिक।
( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/