- कांग्रेस ने स्वदेशी लोगों की जमीन घुसपैठियों को सौंपकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने गुवाहाटी से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खराब मौसम की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने स्वदेशी लोगों की जमीन घुसपैठियों को सौंपकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं, यह स्पष्ट संदेश दें कि घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।
इस दौरार पीएम नरेंद्र मोदी ने असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करती है, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, जो असम और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाती है, और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस, जो असम और त्रिपुरा के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाती है और यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए राज्यों के बीच यात्रा को और अधिक सुगम बनाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमा प्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है। मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है, मुझे लोग ही लोग नजर आ रहे हैं और इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी आशीर्वाद देने आई हैं। आपका ये प्यार मुझ पर कर्ज की तरह है और मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि इस कर्ज को मैं आपकी सेवा करके और इस क्षेत्र का विकास करके चुकाऊं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार भी असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। असम माला अभियान के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था। हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक बोडोलैंड का ये क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का साक्षी रहा है। बोडोलैंड की अनेक पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा। दिल्ली में बैठी कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते किए। जब आपने देश और असम दोनों जगह से कांग्रेस को खदेड़ा और भाजपा-NDA को अवसर दिया, तो हमने ईमानदारी से प्रयास शुरू किए। कांग्रेस जहां अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए अलग-अलग समुदायों में फूट डाल देती थी, वहां भाजपा ने स्थायी शांति के लिए काम किया। इसी सोच के साथ बोडो शांति समझौता किया गया। इस समझौते में पहली बार सभी प्रमुख संगठनों और समूहों को एक साथ लाया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है। क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता। वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है। हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है।
हरियाणा के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को आयोजित हुई। इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। यह संघ की सबसे अहम निर्णय लेने वाली बैठकों में से एक मानी जाती है। आइए अब जानते हैं कि आरएसएस की प्रतिनिधि सभा क्या है और आखिर इसमें क्या होता है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/