बंगाल में हिंसामुक्त चुनाव कराने के मकसद से चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को टीएमसी ने आलोचनात्मक रूप में देखा और कहा कि यह कदम बंगाल को राष्ट्रपति शासन की ओर ले जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले राजनीतिक आधार पर अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रभाव डाल सकते हैं। EC ने बताया कि इस सूची में नए और अनुभवी दोनों प्रकार के ARO शामिल हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। आयोग ने यह भी कहा कि BDO का चुनाव में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में महत्वपूर्ण योगदान होता है और इस बार का तबादला चुनाव तैयारी की रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत पश्चिम बंगाल के विभिन्न पुलिस थानों के 184 प्रभारी अधिकारियों (आईसी) और 31 कोलकाता पुलिस थानों सहित 83 ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सहायक चुनाव अधिकारियों (एआरओ) का तबादला किया गया है। तबादलों में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम ब्लॉक और उत्तर 24 परगना के संदेसखली ब्लॉक के ARO शामिल हैं।नई नियुक्तियाँ वेस्ट बंगाल सिविल सर्विस(एक्ज़ीक्यूटिव) के सदस्यों की हैं, जिनमें 2014 बैच के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर हाल ही में 2025 बैच में नियुक्त अधिकारी शामिल हैं।विशेष रूप से संदेसखली 2 ब्लॉक में,BDO अरुण कुमार सामंता को हटा कर उनके स्थान पर सरबजीत तामांग, 2024 बैच के WBCS अधिकारी को तैनात किया गया है। भवानीपुर और नंदीग्राम के थाना प्रभारी बदले गयेनिर्वाचन आयोग ने राज्य के 170 थाने के थाना प्रभारियों को बदलने के आदेश दिये हैं. कोलकाता के भवानीपुर और पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम, कांथी, खेजुरी, चंडीपुर, हल्दिया, कोलाघाट, तमलूक, एगरा और पटाशपुर के अलावा उत्तर बिहार के कूचबिहार जिले के शीतलकुची के थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है।बंगाल पुलिस के 11 बड़े अफसरों को हटाया गया। इतना ही नहीं, इलेक्शन कमीशन ने पश्चिम बंगाल पुलिस के 11 बड़े अधिकारियों को भी हटा दिया है. कुल मिलाकर रविवार को 184 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं. शुभ्रव्रत नाथ को नंदीग्राम का थाना प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले वह चंदननगर थाने में थे. अभिषेक लामा को शीतलकुची थाने का प्रभारी बनाया गया है. वह कूचबिहार के थाना कोतवाली के एसआई थे.पिंटू मुखर्जी को दार्जिलिंग का डीआइबी बनाया गयाइसके अलावा आयोग ने दीनहाटा, माथाभांगा, गोक्साडांगा, रायगंज, ईटाहार, कालियागंज, करनदीघी, चोपड़ा और इस्लामपुर थानों के प्रभारियों को भी बदल दिया है. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत पिंटू मुखर्जी को दार्जिलिंग का डीआइबी बनाया गया है। कोलकाता पुलिस के 32 अफसरों का हुआ तबादलाजिन अफसरों की ट्रांसफर की गयी है, उसमें कोलकाता पुलिस के 32 अधिकारी शामिल हैं। कोलकाता पुलिस के जिन अफसरों का तबादला किया गया है, वे किसी न किसी थाने में ओसी (ऑफिसर इन चार्ज) या आईसी (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) के रूप में तैनात थे। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
बंगाल में 184 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, 83 BDO-ARO भी बदले, टीएमसी ने कहा यह कदम राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर ले जा रहा
मार्च 30, 2026
0
Tags
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/