- सांसद राजू विष्ट ने कहा आकर देखें कैसे हो रही बंगाल में लोकतंत्र की हत्या
- भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह लहू-लहान, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
कड़ी सुरक्षा और तबादला एक्सप्रेस के बाबजूद बंगाल में चुनावी हिंसा नहीं थम रहा है। बंगाल में टीएमसी की ओर से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह कहा दार्जिलिंग के सांसद राजू विष्ट ने। वह चोपड़ा विधानसभा के कच्चाकली में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए जानलेवा हमला पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह तृणमूल कांग्रेस राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज, जब BJP कार्यकर्ता चोपड़ा कचकली में पार्टी के झंडे लगा रहे थे, तभी TMC के गुंडों ने बिना किसी उकसावे के उन पर बेरहमी से हमला किया और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़ दिया।
दी चेतावनी : तृणमूल कांग्रेस को लगता है कि वे इसी तरह आतंक फैलाते रहेंगे और लोग इसका पलटवार नहीं करेंगे। अब समय बदल गया है; TMC की तानाशाही के दिन अब लद गए हैं।
निर्वाचन आयोग को दिया संज्ञान में : राजू विष्ट ने कहा कि हमने भारत निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया है कि वे इस स्थिति का उचित संज्ञान लें और यह सुनिश्चित करें कि जल्द से जल्द कानून का राज स्थापित हो। हमने यह भी मांग की है कि ऐसे सभी गुंडों को सलाखों के पीछे डाला जाए और इलाके से सभी आपराधिक तत्वों को जल्द से जल्द हटाया जाए। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/