- बांग्लादेश चुनाव के दौरान कई पोलिंग बूथों पर हुई हिंसा, एक बीएनपी नेता की मौत
बांग्लादेश में गुरुवार को 13वें संसदीय चुनाव रेफरेंडम-2026 के लिए देश भर के 299 चुनाव क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई है, जो बिना किसी ब्रेक के शाम 4:30 बजे तक चलेगी। राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए गुरवार को मतदान के दौरान देश के कई हिस्सों में हुए बम विस्फोट में अनेक लोग घायल हो गए। यह धमाके मुंशीगंज और गोपालगंज में हुए हैं।खुलना के आलिया मदरसे में मतदान के कुछ ही देर बाद वोटों की हेराफेरी को लेकर बीएनपी और जमात के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में बीएनपी के पूर्व कार्यालय सचिव हिफ़ुज़्ज़मान कोच्चि की मौत हो गई.
स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शांति बहाल की जा रही है. आगे की जांच के बाद कार्रवाई होगी. सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए हैं.
बीएनपी नेताओं का कहना है कि जिस मदरसे में यह घटना हुई है, उसका प्रमुख जमात से जुड़ा है. मतदान के दौरान जब बीएनपी के नेता वहां पर गए, तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई. हाथापाई ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।गोपालगंज में कॉकटेल बम से हमला: गोपालगंज सदर उपज़िला के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान कॉकटेल फेंका गया. इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं. गोपालगंज शेख हसीना का गढ़ माना जाता है. यहां पर सुबह से तनाव का माहौल है।
बीएनपी का कहना है कि उनकी मौत तब हुई जब जमात के एक नेता ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वो पेड़ से टकरा गए. वहीं जमात नेता का दावा है कि मोहिबुज्जमान हंगामे के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें हार्ट अटैक आ गयाए जिससे उनकी मौत हो गई. उधर बांग्लादेश के मुंशीगंज-3 व गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। मुंशीगंज-3 में धमाके के बाद कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई थी
वहीं गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से दो अंसार जवान (अर्द्धसैनिक बल) और एक 14 साल की लड़की घायल हो गई। बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। अब तक देश के 33 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 33 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इसके अलावा मीरपुर में दो पार्टियों के सदस्यों के बीच झड़प की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह मतदान के दौरान मुंशीगंज सदर उपजिला के मखाती गुरुचरण हाईस्कूल में एक देसी बम से धमाका किया गया। सदर थाना प्रभारी मोहम्मद मोमिनुल इस्लाम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई। इसी दौरान बम से धमाका किया गया।
राजधानी ढाका में मीरपुर-10 संसदीय क्षेत्र में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात समर्थकों के बीच भिड़ंत की खबर है। इसी सीट से जमात के मुखिया शफिकुर रहमान चुनाव लड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार गोपालगंज सदर में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान एक देसी बम फेंका गया। इस धमाके में अंसार के दो सदस्यों समेत तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केंद्र पर हुई। केंद्र पर पर मौजूद सब इंस्पेक्टर जहीदुल इस्लाम ने कहा कि हमलावरों ने पास की नहर के पार से देसी बम फेंका। इस धमाके में अंसार के सदस्य सुकोंथा मजूमदार और जमाल हुसैन, साथ ही आरामबाग इलाके के एक मतदाता की 14 साल की बेटी अमीना खानम घायल हो गईं। धमाके से केंद्र का मेन गेट थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। बांग्लादेश में दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए आज दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी बांग्लादेश निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने दोपहर पौने एक बजे संवाददाता सम्मेलन में दी।
आयोग के वरिष्ठ सचिव अहमद ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 32,789 मतदान केंद्रों पर 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि देशभर में 42,651 केंद्रों पर मतदान चल रहा है। अभी तक किसी भी पोलिंग सेंटर से अनहोनी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली है।
इस बीच अंतरिम सरकार के सचिवालय ने बताया कि मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने आज सुबह यहां गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज पोलिंग सेंटर पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रोफेसर यूनुस ने 13वें संसदीय चुनाव और जुलाई नेशनल चार्टर पर राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए सुबह 10:25 बजे मतदान किया। वो सुबह करीब 10:20 बजे पोलिंग सेंटर पहुंचे।
बांग्लादेशः पीठासीन अधिकारी ने ढाका-11 चुनाव क्षेत्र के केंद्र पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़ पर उठाए सवाल
बांग्लादेश में तेरहवें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए हो रहे मतदान के बीच एक पीठासीन अधिकारी ने गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ढाका-11 चुनाव क्षेत्र के आनंदनगर आदर्श हाईस्कूल पोलिंग सेंटर पर अत्यधिक भीड़ ‘बनावटी’ लग रही है । सुबह 11:30 बजे तक इस स्कूल में बनाए गए छह पोलिंग सेंटर पर औसत मतदान 23.96% रहा।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पीठासीन अधिकारी एमए मोहिबुर रहमान ने कहा, ”इतने अधिक मतदाता का उमड़ना सुनयोजित लग रहा है। ऐसी स्थिति असल वोटर्स को मतदान करने से रोकने के लिए पैदा की जा सकती है।" उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए एक मजिस्ट्रेट को पहले ही बता दिया गया था और उन्हें भरोसा मिला था कि सेना तैनात की जाएगी।’ हालांकि, केंद्र नंबर 90 के प्रभारी और पीठासीन अधिकारी मोहम्मद मोनवर हुसैन ने एक अलग ही तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा, ”मतदान में कोई गड़बड़ी नहीं है। प्रवेश द्वार का संकरा होना भीड़ का मुख्य कारण है।”
उधर, कई मतदाताओं ने भी भीड़ और व्यवस्था को लेकर निराशा जताई। 21 वर्षीय शफीन ने कहा, ”जब मैं सुबह आठ बजे वोट देने आया, तब भी भीड़ शुरू से ही ऐसी ही थी। नतीजा लोगों की पसंद पर निर्भर करेगा।”
उल्लेखनीय है आनंदनगर आदर्श हाई स्कूल मतदान केंद्र के अंतर्गत कुल 19,290 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 9,791 पुरुष और 9,499 महिलाएं शामिल हैं। ( बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बांग्लादेशचुनाव
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/