बांग्लादेश में लंबे अरसे बाद आम चुनाव की घोषणा के बाद गुरुवार को शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 49.91 फीसदी लोगों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। कुल कितना मतदान हुआ है, इसको लेकर कुछ देर बाद जानकारी सामने आएगी।बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी 2026) को 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है और इसके बाद चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि मतगणना शुरू कर दी गई है। आज हुए चुनाव में हिंसा, मर्डर और मारपीट जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बीच मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है, चुनाव आयोग ने बताया कि ऐसे भी लोग हैं, जो मतदान केंद्रो तक नहीं पहुंच पाए हैं, उन्होंने मतपत्र भेजकर अपना वोट डाला है। मतगणना के बीच आज देर रात तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे।बता दें कि ये देश के हालिया इतिहास के सबसे अहम राजनीतिक मोड़ माने जा रहे हैं। बांग्लादेशी समयानुसार शाम 4.30 पर वोटिंग के खत्म होने के साथ ही काउंटिंग की प्रक्रिया की भी शुरुआत हो गई है। इससे पहले शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद पहली बार बांग्लादेश आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आईं हैं। जलपाईगुड़ी सहित अन्य इलाकों में BSF हाई अलर्ट पर है। लोग शाम साढ़े 4 बजे तक अपना मत डाल सकते हैं। इस चुनाव को 2009 के बाद देश का पहला असली मुकाबला भी माना जा रहा है। लगभग 17 करोड़ की आबादी वाले देश में 12 करोड़ से ज्यादा लोग वोट देने के योग्य हैं। देश की संसदीय 300 सीटों में 299 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसके लिए कुल 1,981 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने फ्री, फेयर और शांतिपूर्ण चुनाव का वादा किया है।
देश में चुनाव के साथ-साथ एक जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया जा रहा हैं। मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है। इससे पहले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को पिछले साल भंग कर दिया था और पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।2024 के छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार के हटने और प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम व्यवस्था बनने के बाद हो रहे इस चुनाव पर देश-दुनिया की नजर है. संसद के गठन के साथ 84 बिंदुओं वाले सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया जा रहा है, जिससे राजनीतिक ढांचे में बड़े बदलाव संभव हैं।सुबह 7:30 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4:30 बजे तक जारी रही. 299 सीटों पर मतदान हुआ और अब मतदान पूरे हो चुके हैं. चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि आज कई केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें दिखीं और युवाओं में खास उत्साह नजर आया, क्योंकि लाखों लोग पहली बार मतदान कर रहे हैं। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने इसे ‘नए बांग्लादेश का जन्मदिन’ बताते हुए शांतिपूर्ण भागीदारी की अपील की, जबकि सेना प्रमुख ने भी नागरिकों से बिना डर वोट डालने को कहा. BNP प्रमुख तारिक रहमान और जमात नेता शफीकुर रहमान समेत कई बड़े नेताओं ने वोट डाला। BNP ने जीत का भरोसा जताते हुए जल्दी परिणाम घोषित करने की मांग भी की. छात्र समूहों ने मतदाताओं से ईमानदार उम्मीदवार चुनने की अपील की।आरोप, तनाव और हिंसा की खबरें::
मतदान के बीच कई विवाद भी सामने आए. आवामी लीग ने चुनाव को ‘दिखावा’ बताते हुए धांधली, धमकी और दमन के आरोप लगाए. कुछ जगह पोलिंग एजेंटों को रोकने और पत्रकार पर हमले की खबर आई. मुंशीगंज में मतदान केंद्र के बाहर धमाका हुआ, जबकि ढाका और खुलना में झड़पों की घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक बीएनपी नेता की मौत हो गई. इसके अलावा मतदान से पहले नकदी बरामदगी, केंद्रों में घुसपैठ और बैलेट से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया. हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान कहीं नहीं रुका और हालात नियंत्रण में हैं।
मुकाबले की तस्वीर: इस बार आवामी लीग मैदान से बाहर है, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से बीएनपी गठबंधन और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले मोर्चे के बीच माना जा रहा है. दोनों पक्ष जीत को लेकर आश्वस्त हैं. युवाओं की बड़ी भूमिका और एआई आधारित प्रचार जैसे नए तत्व इस चुनाव को अलग पहचान दे रहे हैं। ( बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बांग्लादेशचुनाव #बीएनपीगठबंधन #जमात-ए-इस्लामी
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/