- म्यांमार के अक्याब से करीब 70 मील पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर
- अचानक तेज झटके महसूस किए, जिससे कुछ समय के लिए डर का माहौल
पड़ोसी देश म्यांमार में 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका असर सीमावर्ती इलाकों से होते हुए भारत के कोलकाता और बांग्लादेश के ढाका तक महसूस किया गया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के अक्याब से करीब 70 मील पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही।पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में लोगों ने अचानक तेज झटके महसूस किए, जिससे कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया।कोलकाता में ऊंची इमारतों के कुछ निवासियों और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के कई झटके महसूस किए। यह भूकंप म्यांमा में रात करीब 9.05 बजे आया, जिसे कुछ सेकंड तक महसूस किया गया। भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र म्यांमार में कहीं था। हम भूकंप के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और इसके सटीक स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 थी।यह बीते 71 घंटों में म्यांमार में महसूस किया गया तीसरा भूकंप है, जिससे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भूकंपीय गतिविधियों पर चिंता जताई जा रही है. वहीं, बांग्लादेश में भी 24 घंटे के भीतर दूसरी बार धरती हिली, इससे पहले वहां 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी इलाके से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है, हालांकि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
लोगों में अफरा-तफरी : कोलकाता में रात करीब 907 बजे अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि झटके महसूस होते ही वे घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी भूकंप को लेकर पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'क्या कोलकाता में भूकंप आया? क्या किसी और ने भी झटके महसूस किए?'
विशेषज्ञों के मुताबिक, म्यांमार भूकंपीय रूप से बेहद सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, खासकर सागाइंग फॉल्ट के आसपास, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इसी वजह से म्यांमार में आए भूकंप के झटके पड़ोसी देशों तक महसूस किए गए. हालांकि, राहत की बात ये रही कि कोलकाता और आसपास के इलाकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है.
ये खबर ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप दर्ज किया गया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी. लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधियों से विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। ( बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट )
#भूकंप #बांग्लादेश #म्यामांर #बंगाल
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/