- बांग्लादेश में आम चुनाव आज: दिल्ली में हसीना, ढाका में खालिदा जिया के बेटे की मजबूत दावेदारी
बांग्लादेश आज एक अहम लोकतांत्रिक पड़ाव पर खड़ा है, जहां 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव में कुल 12.77 करोड़ मतदाता
इस चुनाव में कुल 12.77 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं. इसमें से 3.5% से अधिक युवा पहली बार मतदान करने वाले हैं. चुनावी मैदान में कुल 2034 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 275 निर्दलीय हैं। वहीं सबसे अधिक 291 उम्मीदवार बीएनपी से खड़े हुए हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी ने 229 जातीय पार्टी ने 198 उम्मीदवारों खड़ा किया है। छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार के पतन और उनके भारत आने से हालात पूरी तरह बदल गए. फिलहाल नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चुनाव करा रही है, जिसमें लगभग 13 करोड़ वोटर्स हिस्सा ले रहे हैं.
भारत इस चुनाव को बेहद करीबी नजर से देख रहा है क्योंकि ऐतिहासिक, रणनीतिक और सुरक्षा हित दोनों देशों को गहराई से जोड़ते हैं. 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत की भूमिका से शुरू हुआ रिश्ता शेख हसीना के दौर में काफी मजबूत हुआ था. व्यापार, बिजली आपूर्ति, कनेक्टिविटी और आतंकवाद विरोधी सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई, लेकिन हसीना के सत्ता से हटने और उनके प्रत्यर्पण की मांग ने रिश्तों में असहजता ला दी है।
ये चुनाव 2024 के उस ऐतिहासिक छात्र आंदोलन के लगभग 18 महीने बाद हो रहा है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। बांग्लादेश का यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता 'जुलाई चार्टर' के भविष्य का भी फैसला करेंगे, जो संविधान में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव माना जा रहा है।इस चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP को शुरुआती बढ़त में माना जा रहा है, लेकिन उसके पूर्व सहयोगी और शफीकुर रहमान के नेतृत्व में फिर से मजबूत हो रही जमात-ए-इस्लामी इस बार बड़ा उलटफेर कर सकती है।
शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला था। देश में 13वें संसदीय चुनाव 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ हो रहे हैं। हसीना की अवामी लीग को चुनावों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है और बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) सबसे आगे चल रही है।
बांग्लादेश चुनावों में BNP सबसे आगे। बांग्लादेश के चुनाव दो राजनीतिक दलों, बीएनपी और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के इर्द-गिर्द केंद्रित हैं। लेकिन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के 60 वर्षीय बेटे तारिक रहमान, जो 17 वर्षों के स्वैच्छिक निर्वासन के बाद ढाका लौटे हैं। वह गुरुवार के चुनावों में सबसे आगे माने जा रहे हैं। रहमान ने रोजगार सृजन, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ाने का वादा किया है।
बीएनपी यानि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी, जो कि यहां की पुरानी पार्टियों में से एक है. इस पार्टी की स्थापना 1 सितंबर, 1978 में तत्कालीन राष्ट्रपति जियाउर्रहमान ने की थी. BNP की तरफ से खालिदा जिया पहली बार 1991 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। दूसरी बार साल 2001 में बीएनपी की खालिदा जिया ने बांग्लादेश में सरकार बनाई। हालांकि इस सरकार में जमात ए इस्लामी भी शामिल हुआ था, लेकिन साल 2006 के बाद से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी कभी भी सत्ता में वापस नहीं आ पाई।बीएनपी और जमात के बीच मुकाबला
इस दौरान 2009, 2014, 2018 और 2024 के आम चुनावों में शेख हसीना की अवामी लीग की बंपर जीत हुई। साल 2014 के चुनावों में बीएनपी ने धांधली के आरोप लगाए तो वहीं 2024 के आम चुनाव का बीएनपी ने बहिष्कार कर दिया। हालांकि अब 5 अगस्त, 2024 को बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में सब कुछ बदल चुका है।अब अवामी लीग पर चुनावी प्रतिबंध लग चुका है और बड़ी पार्टी के तौर पर बीएनपी जरूर दिखाई दे रही है। साल 2026 के आम चुनाव में सिर्फ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात ए इस्लामी के बीच ही मुकाबला दिखाई दे रहा है।
ढाका पहुंचते ही तारिक रहमान ने संभाली पार्टी की कमान: शेख हसीना के तख्तापलट से पहले खालिदा जिया जेल में थीं और उनके बेटे तारिक रहमान लंदन में निर्वासित जीवन जी रहे थे। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद खालिदा जिया को जेल से रिहा किया गया और उनके बेटे तारिक रहमान भी लंबे समय के बाद लंदन से ढाका लौटे। तारिक रहमान ऐसे समय में बांग्लादेश पहुंचे, जब उनकी मां खालिदा जिया बेहद बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं।तारिक रहमान ने ढाका पहुंचते ही पार्टी की कमान संभाली और आम चुनाव की तैयारियों में जुट गए. चुनाव की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही खालिदा जिया का निधन हो गया।
ऐसे में तारिक रहमान के सामने चुनौती यह है कि इतने लंबे समय से बांग्लादेश से दूर रहने के बाद वो पार्टी को कितना समझ पाएंगे और जनता की नब्ज कितनी पकड़ पाएंगे।यह जरूर है कि विकल्प हीनता का फायदा तारिक रहमान को मिलेगा।यह भी कहा जा सकता है कि मां खालिदा जिया के निधन का सहानुभूति फ़ैक्टर भी तारिक रहमान के साथ होगा, लेकिन 17-18 साल तक अपने देश से दूर रहना एक लंबा समय होता है।इस दौरान पूरी एक पीढ़ी बदल जाती है तो क्या तारिक रहमान सच में बांग्लादेश की जनता की आवाज सुन पाएंगे? वहीं क्या बांग्लादेश की जनता तारिक रहमान पर भरोसा कर पाएगी।
तारिक रहमान ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी
तारिक रहमान ने अपने चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने इस चुनाव में नारा दिया है- Bangladesh Before All बांग्लादेश की 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और चुनावी घोषणापत्र भी जारी कर चुके हैं। बीएनपी 300 सीटों में से 292 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 8 सीटें सहयोगी दलों के खाते में दी है. तारिक बीएनपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं. चुनाव के दौरान ही दुनिया भर के डेलीगेशन और डिप्लोमैट ने तारिक रहमान से मुलाकात की।कुछ बड़े चुनावी वादे जो तारिक रहमान की तरफ से किए गए हैं। जुलाई नेशनल चार्टर को लागू करेंगे. (यह छात्र आंदोलन की सबसे बड़ी मांग थी)मुक्ति आंदोलन के सही इतिहास को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएंगे। बांग्लादेश में उप राष्ट्रपति का पद बनाएंगे। कोई भी व्यक्ति अधिकतम 10 साल के लिए प्रधानमंत्री पद पर रह पाएगा। संसद में 100 सदस्यीय उच्च सदन की स्थापना।
जुलाई, 2024 में हुई हत्याओं और हिंसा की जांच के लिए स्वतंत्र जांच आयोग का गठन।पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और समानता की दोस्ती के लिए प्रतिबद्ध। मुस्लिम देशों के साथ सहयोग को मजबूत करेंगे।बीएनपी के सामने क्या है चुनौती?इसके अलावा बहुत सी फ्री योजनाओं का ऐलान भी तारिक रहमान की तरफ से किया गया है. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती जमात-ए-इस्लामी गठबंधन है, क्योंकि उसके साथ युवाओं की नयी नवेली पार्टी NCP की भी गठबंधन है। ऐसे में तारिक रहमान के सामने चुनौती दोहरी है. एक तरफ जहां युवा वर्ग एनसीपी के साथ जा सकता है तो वहीं दूसरी तरफ जो इस्लामी शासन के कट्टर समर्थक हैं, वो जमात ए इस्लामी के साथ जा सकते हैं।
शेख हसीना के समर्थक का किसे मिलेगा सपोर्ट?
तारिक रहमान को सबसे बड़ा फायदा उस वर्ग मिल सकता है, जो शेख हसीना का समर्थक रहा है. जो बीते कई चुनावों में शेख हसीना के लिए वोट करता है
बांग्लादेश में अभी जो मौजूदा स्थिति है, इस सियासी हालात में शेख हसीना की अवामी लीग के समर्थक जमात ए इस्लामी के साथ तो बिल्कुल नहीं जाएंगे। इसका लाभ तारिक रहमान को मिल सकता है. दरअसल शेख हसीना के समर्थक जमात ए इस्लामी को इसलिए नहीं स्वीकार कर सकते हैं क्योंकि वह 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन के विरोध में खड़ी थी।वहीं शेख हसीना ने अपने शासन काल में जमात ए इस्लामी पर कट्टरता फैलाने के कारण कई बार प्रतिबंध लगाए हैं. ऐसी परिस्थिति में अवामी लीग के समर्थक अगर जमात का साथ नहीं देंगे तो उसका सियासी फायदा तारिक रहमान की बीएनपी को जरूर होगा।
भारत के साथ संबंधों पर रहेगी दुनिया की नजर
भारत के साथ संबंधों को लेकर भी तारिक रहमान पर सभी की नजरें हैं. बांग्लादेश की आम जनता पूरी तरह से यह चाहती है कि बांग्लादेश में जो भी सरकार बने, वो भारत से संबंध बहुत अच्छे करके रखे. बांग्लादेश की जनता भारत को बहुत आदर और सम्मान के साथ देखती है. बांग्लादेश के लोग भारत के साथ संबंधों को हमेशा किसी भी अन्य देश से बहुत आगे रखती है. हाल ही में जब तारिक रहमान की मां खालिदा जिया का निधन हुआ था, तब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की।भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ढाका का दौरा किया था और खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।इस दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एक शोक संदेश भी तारिक रहमान को सौंपा था।।यह चुनाव और उसके नतीजे दोनों ही तारिक रहमान और बीएनपी के सियासी भविष्य के लिए बड़े महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। ( बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/