*तिरंगा ध्वज हम फहराएं*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
लें संकल्प देश प्रेम का,
तिरंगा ध्वज हम फहराएं।
नव उमंग जन मन भर,
गणतंत्र दिवस मनाएं।।
कश्मीर हो या कन्याकुमारी,
गूंजे भारत मां है प्यारी।
त्याग समर्पण बल धैर्य ,
शुचि मानवता पाठ पढायें।।
राष्ट्र पथ संचलन हो दृढ़,
राष्ट्र गान हम सब गायें ।
सीमा सुरक्षा बल सीमा पर,
देख वैरी आतंकी घबराएं।।
आतंकी मनसूबे नहों सफल
छिपे जयचंद थर थर थर्रायें।
विरासत विकास गंग यमुन,
संग संग अविरल प्रवाह बहायें।।
शस्य श्यामला मातृ भूमि,
कोटि कोटि जन-मन हर्षाएं।
लें संकल्प सनातन का हम,
तिरंगा ध्वज हम फहराएं।।,
'अटल' भारत भा रत है,
जनगण मन दायक गाएं।
लें संकल्प देश प्रेम का,
तिरंगा ध्वज हम फहराएं।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳
~~~~~~~~~~~~~
जय हिन्द, वन्देमातरम्।
रामाधार पाण्डेय "अटल"
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/