बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होंगे और फिर 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। इस बार एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर का जन सुराज दल भी चुनावी मैदान में है, जिससे बिहार चुनाव दिलचस्प हो गया है। ऐसे में ठीक चुनाव से पहले एक ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है।सर्वे की मानें तो इस चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लग सकता है। जनसुराज ने बिहार की 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। ओपिनियन पोल की मानें तो उन्हें सिर्फ 1-3 सीटें मिल सकती है। प्रशांत किशोर ने पिछले साल जनसुराज पार्टी बनाकर दावा किया था बिहार में जनता एनडीए और महागठबंधन से ऊब चुकी है।
आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि सर्वे के नतीजों में महागठबंधन को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबिक, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 153-164 सीटें मिल सकती हैं, वहीं इंडिया गठबंधन को 76-87 सीटें मिलने का अनुमान है।
सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 83-87 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि, जेडीयू को 61-65 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 4-5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती हैं। ( पटना से अशोक झा की रिपोर्ट )
#BiharElections
#BiharElections2025
#BiharElection
#BiharPolitics
#BiharElection2025
#BiharNews
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/