- कांग्रेस-राजद के नेता वोट पाने के लिए ‘छठी मैया’ का अपमान कर
- जिन लोगों ने रेलवे को लूटा, क्या वो बिहार में कनेक्टिविटी डेवलप कर पाएंगे
बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया और महागठबंधन पर हमला किया। RJD और कांग्रेस वालों की पहचान पांच चीजों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार छठ छठ पर्व के लिए यूनेस्को विरासत टैग प्राप्त करने की कोशिश कर रही है जबकि कांग्रेस-राजद के नेता वोट पाने के लिए ‘छठी मैया’ का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद नेताओं के लिए छठ पूजा ‘नाटक’'’ है, बिहार की जनता इस अपमान को नहीं भूलेगी। रैली में आए लोगों से सवाल करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने रेलवे को लूटा, क्या वो बिहार में कनेक्टिविटी डेवलप कर पाएंगे? यहां तो इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं, मैं बहुत बड़ी मात्रा में माताओं-बहनों के दर्शन कर रहा हूं। ये विशाल जनसागर बात रहा है। फिर एक बार NDA सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार! हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।ये हर बिहारी और हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय होगा। छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव-विभोर हो उठते हैं। छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है। छठी मईया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है। इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। आपने देखा है कि आपका ये बेटा तो छठी मईया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ ये कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईया का अपमान कर सकता है?
क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? RJD और कांग्रेस के लोग कितनी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए छठी मईया की पूजा नौटंकी है, ड्रामा है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं.... जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं।
वो RJD-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं- बहनें छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता।बिहार का गौरव और बढ़ाना, बिहार की मीठी बोली, बिहार की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में ले जाना। बिहार का विकास करना ही NDA और भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भारत समृद्ध था, आर्थिक रूप से, ज्ञान-विज्ञान की सबसे बड़ी ताकत था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी। इसलिए आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।
बिहार विधानसभा चुनावछठ महापर्व के बाद बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं मुजफ्फरपुर आता हूं तो सबसे पहले यहां की मिठास ध्यान खींच लेती है. यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही यहां की जनता की बोली मीठी है. उन्होंने कहा, "आपका यह प्यार मैं देख रहा हूं. लगातार रैली में हुजूम आ रहा है."
उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता का कर्जदार हूं. रैली में बड़ी संख्या में युवा आए हैं. माता-बहनों का भी दर्शन कर रहा हूं. यह विशाल जन-सागर बता रहा है कि 'फिर एक बार, एनडीए सरकार। पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पीएम मोदी की नजदीक से झलक पाने के लिए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर हुजूम उमड़ने लगा. मुजफ्फरपुर की महिलाएं भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं.
एक महिला कार्यकर्ताओं ने से बातचीत में कहा, पीएम हमारे मुजफ्फरपुर की धरती पर कदम रखने आ रहे हैं. हम सभी बहनें और कार्यकर्ता बहुत खुश और उत्साहित है। पीएम जहां भी जाते हैं, वह धरती धन्य हो जाती है."
उन्होंने बिहार में की तरफ से किए गए कामों की प्रशंसा की. एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, "बिहार में बहुत विकास हुआ है. राज्य विकास की रफ्तार पकड़ चुका है. आज सड़कों और हाईवे पर गाड़ियां फर्राटे भरती हैं. राज्य में हर तरह विकास ही विकास दिख रहा है, जो पीएम मोदी की देन है।एक युवक ने कहा, "बिहार बहुत तेजी से विकास कर रहा है. इसने जबरदस्त गति पकड़ी है. एक बार फिर, एनडीए सरकार के साथ, हम एक विकसित इंडियाऔर एक विकसित बिहार देखेंगे। पीएम मोदी का सपना 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, और हम सभी इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। (बिहार चुनाव से अशोक झा )
#बिहारचुनाव #मोदी #BiharElection2025 #BiharPolitics
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/