आनंद सिंह राजा साहब अमर रहे यूपी टाइगर से गूंजा धरती - आसमान, नम आंखो से अपने राजा को क्षेत्रीय लोगो ने दी विदाई
कभी गोण्डा व विभाजित बलरामपुर जिले के ग्यारह विधान सभाओ के विधायको का तय करते थे भविष्य
मनकापुर, मसकनवा, मछली बाजार,झिलाही बाजार सहित तमाम कस्बो मे दुकान के नही खुले ताले शोक मे डूबे लोग
यूपी में गोण्डा जनपद के मनकापुर राज घराने से तालुक रखने वयोवृद्ध नेता व अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री रहे पूर्व सांसद 87 वर्षीय कुंवर आनंद सिंह उर्फ अन्नू भइया राजा साहब के आकस्मिक निधन से जिले मे शोक की लहर दौड गयी है।उनके निधन की खबर सुनते ही जिले सहित प्रदेश के तमामो राजनीतिक से जुडे विभिन्न दलो के जन प्रतिनिधि सहति पार्टी के पदाधिकारी उनके निज निवास मनकापुर कोट पहुंच उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजली दी है।
बताते चले की पूर्व मंत्री आनंद सिंह उर्फ अन्नू भइया को उनके लखनऊ आवास पर रविवार देर रात सास लेने मे दिक्कत होने पर अस्पताल ले जाया गया था जहां पर उनको डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। उनके मृत की खबर गोण्डा पहुंचते ही पूरा जिला शोक मे डूब गया। सोमवार सुबह से मनकापुर,मसकनवां,झिलाही बाजार,मछली बाजार के व्यापारियो ने अपने दुकान प्रतिष्ठान बन्द कर दिये।
लोगो की माने तो आजादी के बाद गोण्डा जिले की राजनीति मे कुशल नेतृत्व देने वाले और प्रदेश मे यूपी टाइगर के रूप मे प्रसिद्ध राजा आनन्द सिंह आदर्श व सैद्धांतिक राजनीति व आम जनता से मृदुल व्यवहार करने वाले सच्चे अर्थो मे राजनीति के भीष्म पितामह थे।
04 जनवरी 2939 को मनकापुर राज घराने मे जन्मे कुंवर आनन्द सिंह अपने पिता राजा रघुराज प्रताप सिंह के निधन के बाद 1964,67,व 69 मे विधायक व कृषि मंत्री रहे ।
1971 में संगठन कांग्रेस से सांसद बने और
1980, 84 व 89 में इंदिरा कांग्रेस के सांसद रहे। 1996 से सपा में शामिल होकर 2012 में गौरा के विधायक निर्वाचित होकर अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री बने।
2014 मे उनके बेटे वर्तमान सांसद भारत सरकार मे पर्यावरण वन विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लेने से अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल से उनको बाहर होना पडा था। उसके बाद उन्होने राजनीति से दूरी बना ली थी।
ब्लैंक सिंबल लाते, खुद विधायकों का टिकट तय करते
कांग्रेस सरकार में राजा साहब की इतनी सियासी हैसियत थी कि वे 11 ब्लैंक सिंबल लेकर आते थे और विधायकों का टिकट उन्हीं की मुहर से तय होता था। उनकी सिफारिश पर कई नेता सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष तक बने।
किसानों के सच्चे हितैषी, कृषि मंत्री रहते शुरू की कई योजनाएं।
आजादी के बाद गोण्डा जिले की राजनीति में कुशल नेतृत्व देने वाले और प्रदेश में यूपी टाइगर के रूप में प्रसिद्ध राजा आनन्द सिंह का आकस्मिक निधन राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है।
बाक्स
मनकापुर कोट से मनवर तट तक अंतिम दर्शन के लिए लगा रहा ताता
मनकापुर कोट से शव दाह-संस्कार मनवर तट तक लोगो का तांता लगा रहा शव के पीछे चल रहा हुजूम यूपी टाइगर आनंद सिंह राजा साहब अमर रहे के ध्वनि से धरती आकाश गुंजायमान हो रहा था अपने राजा के अंतिम दर्शन के लिए लोग एक दूसरे को आगे पीछे करते उनके नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।
बाक्स
राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
पुलिस के जवानो ने पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई देते हुए शस्त्र को झुका सलूट किया है।
बाक्स
पूर्व मंत्री को उनके बेटे कीर्तिवर्धन सिंह ने मनवर तट पर दी मुखाग्नि
सोमवार को पूर्व मंत्री आनंद सिंह उर्फ अन्नू भइया के पुत्र मनकापुर राजघराने एकलौते वारिस गोण्डा सांसद भारत सरकार मे विदेश पर्यावरण वन राज्य मंत्री ने मनकापुर के मनवर तट पर मुखाग्नि विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच विध विधान से की है।
दाह संस्कार के अवसर अयोध्या सांसद औधेष प्रसाद, विधायक बावन सिंह,विधायक अजय कुमार सिंह,विधायक विनय कुमार दूबेदी,विधायक प्रभात कुमार वर्मा ,विधान परिषद सदस्य औधेष सिंह मंजू,प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री प्रभारी दारा सिंह चौहान,पूर्व मंत्री विधायक रमा पति शास्त्री,विजय बहादुर पाठक एमएलसी,जिला अधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित तमाम अधिकारी एव॔ राजनैतिक लोग मौजूद रहे है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/