- जान बचाने के लिए छुपा हुआ था एक मस्जिद में, नहीं किया आत्मसमर्पण, उसने 'अपनी जान से ज्यादा बंदूक को चुना'
- लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की चौकी पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता
अशोक झा/ जम्मू: आज तड़के देश के लिए अच्छी खबर आई। देशभर में युवाओं को आतंक की राह दिखाने वाला
लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।लश्कर आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार की सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई है। इसमें लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। लतीफ को देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक कमांडर को घेर लिया था। इससे पहले उसने अल्लाह का नाम लेकर सरेंडर करने से इनकार कर दिया था। सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकी को सरेंडर करने की बार-बार अपील की थी। इसके बावजूद वह मस्जिद में छिपा रहा और उस आतंकवादी लतीफ भट ने आत्मसमर्पण नहीं किया। उसने 'अपनी जान से ज्यादा बंदूक को चुना'। उसने सुरक्षाबलों की अपील पर कहा था कि मेरे साथ अल्लाह है और मैं अपने लोगों के लिए कुर्बान होने जा रहा हूं। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रात से ही आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ भट को घेर लिया था. सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया. इसके बाद सुरक्षाबल और आतंकी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
आतंकी लतीफ को मिला था बचने का मौका:
एक वीडियो में सैन्य अधिकारी लगातार आतंकवादी लतीफ से हथियार डाल देने और आत्मसमर्पण करने की अपील करते दिखे. एक अधिकारी को आतंकी लतीफ से यह कहते हुए सुना गया, 'हम तुम्हारे साथ हैं। इसके जवाब में आतंकी लतीफ ने कहा कि उसके साथ कोई नहीं है।उसके साथ केवल अल्लाह है. वह अपने लोगों के लिए कुर्बान होने जा रहा है' हालांकि, उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने काफी मशक्कत के बाद उसे मार गिराया।जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। इलाके की घेराबंदी के दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा स्थानीय आतंकी लतीफ एक मस्जिद के अंदर जा छिपा। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद से इलाके में मुठभेड़ की स्थिति बनी हुई है।
लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की चौकी पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। आतंकियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं।
वीडियो कॉल पर सेना के अफसरों ने सरेंडर करने को कहा था
कुलगाम के एसएसपी अनायत अली ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया कि पुलिस को लतीफ भट की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से ऑपरेशन शुरू किया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
एसएसपी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने के कई मौके दिए। उन्होंने खुद वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत की। इस दौरान उसे समझाया गया कि उसकी जिंदगी अभी बाकी है, वह कम उम्र का है और हथियार छोड़कर सामान्य जिंदगी में लौट सकता है। सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने भी उससे हथियार डालने की अपील की।
'अल्लाह के सिवा मेरे साथ कोई नहीं है', लतीफ ने क्या कहा?
इस बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वीडियो कॉल पर सुरक्षाबलों के अधिकारी लगातार लतीफ को सरेंडर करने के लिए समझाते रहे। उसे भरोसा दिलाया गया कि वह हथियार डाल दे, सुरक्षाबल उसके साथ हैं और उसे बातचीत का मौका दिया जाएगा।यह मुठभेड़ एक बड़े तलाशी अभियान के बीच हुई है, जो लगातार कुलगाम जिले के कई इलाकों में चल रहा है. इस अभियान के तहत सुरक्षा बल कई गांवों में घर-घर जाकर सघन तलाशी ले रहे हैं. इस संयुक्त अभियान में सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल हैं.
सोमवार को भी एक आतंकी हुआ था ढेर
अभियान के पहले दिन सोमवार को एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया था. सुरक्षाबलों ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कि कैसे उमर ने अखरान हमले को अंजाम देने में लतीफ भट की मदद की और कैसे लतीफ फिर से सक्रिय हो गया.
कौन था आतंकी लतीफ भट
सूत्रों के अनुसार, 22 वर्षीय लतीफ भट कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर है. वह कुलगाम के खेवन चादर गांव का रहने वाला है. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी है. वह घाटी में हुए कई हमलों से जुड़ा था. यह आतंकी 11 नवंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक चौकी पर हुए हमले में भी शामिल था।
गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के नाम से हमले करता है. यह वही द रेजिस्टेंस फोर्स है, जिसने पहलगाम अटैक को अंजाम दिया था. उसे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे. बताया जाता है कि आईएसआई लतीफ भट की मदद से कश्मीर में अपना स्थानीय नेटवर्क और मजबूत करना चाहती थी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/