- बजरंग दल के शिकायत पर प्रधान नगर थाने की पुलिस टीम पहुंची थी इस संदिग्ध गोदाम में
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: गौवंशों की खाल वाले गोदाम पर बुलडोजर गरजा। बजरंग दल के सदस्यों की ओर से भी एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची थी।तब यहां पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया था। बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। बुधवार देर रात हुई इस झड़प में प्रधाननगर थाने के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) गौतम मल्लिक सहित कुल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद गुलफान उर्फ छोटन, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सफीकुल उर्फ सफू, इरफान आलम, सफुकुल इस्लाम और मोहम्मद सफीरुल उर्फ मासू के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को उन्हें पुलिस हिरासत में लेने के आवेदन के साथ सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।जानकारी के अनुसार, बजरंग दल की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दार्जिलिंग मोड़ संलग्न एक गोदाम में लंबे समय से मृत गायों की खाल और अन्य अवशेष अवैध रूप से जमा किए जा रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर बुधवार रात सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधाननगर थाने की टीम बजरंग दल के कुछ सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। आरोप है कि वहां गोदाम की देखरेख करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों के एक वर्ग के साथ पुलिस की बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/