- 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक
अशोक झा/ नई दिल्ली: संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को दोनों सदनों की बैठकें फिर बुलाने का अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है।
इसके तहत लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी. दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर को खत्म होने की संभावना है। हालांकि, यह जरूरी सरकारी कामकाज पर निर्भर करेगा। रीजीजू ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों सदनों में जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है. अप्रैल में गिर गए थे तीन अहम विधेयक संसद की बैठक बुलाए जाने के बाद परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस साल 17 अप्रैल को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए गए थे. हालांकि, जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण ये तीनों विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सके थे। अब अप्रैल में एनसीपीआई गठबंधन और आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी के साथ आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एनडीए इन विधेयकों को नए सिरे से मजबूत संख्या के साथ सदन में ला सकता है।
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर चर्चा तेज
संसद की इन बैठकों को महिला आरक्षण कानून लागू करने से जुड़े संभावित संविधान संशोधन विधेयक के लिहाज से अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन से संबंधित विधेयक ला सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस विधेयक को बैठक के एजेंडे में शामिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2029 के चुनाव से आरक्षण लागू करना चाहती थी सरकार
संसद ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। 16 अप्रैल 2026 को सरकार ने इसे लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि, आरक्षण का लाभ अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद मिलना है।संसद की इन बैठकों को ऐसे समय बुलाया जा रहा है, जब महिला आरक्षण कानून को लागू करने और परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव चल रहा है। चर्चा है कि सरकार संसद में महिला आरक्षण से जुड़े कानून में बदलाव और परिसीमन से संबंधित विधेयक लाने की कोशिश कर सकती है।
दरअसल, 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया था। लेकिन इस आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया को जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया है। इसी वजह से महिला आरक्षण को जल्द लागू करने के लिए सरकार परिसीमन से जुड़े संवैधानिक और कानूनी बदलावों पर जोर दे रही है।
क्या लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी है? इस पूरे विवाद का एक बड़ा हिस्सा लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा है। पहले प्रस्तावित विधायी पैकेज में लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करने और परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय करने की बात शामिल थी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/