- श्रीहरि के जागने के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर खत्म हो जाता है लगा ब्रेक
पंडित अशोक झा
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का पर्व भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने का प्रतीक माना जाता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है. इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के जागने की परंपरा निभाई जाती है। इस खास दिन भगवान को जगाने के लिए भक्त शंख, घंटा, ढोल और नगाड़े बजाते हैं।
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाएं कैसे?
इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का पूजन करना होता है. इसके बाद शंख, घंटा मृदंग बजाकर उन्हें जगाया जाता है. इस दौरान भगवान से संसार में शुभ कार्यों की शुरुआत करवाने की प्रार्थना की जाती है. देवता को जगाते समय मंत्र जाप करते हैं. इसके बाद भगवान का पंचामृत से स्नान करवाएं. इसके बाद विधि-विधान से पूजन किया जाता है. उन्हें मौसमी फलों जैसे की सिंघाड़ा, कंद, नया आलू, गुड़ गन्ने अर्पित किए जाते हैं. मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। भगवान को जगाने का शुभ मुहूर्त क्या है?:देवउठनी एकादशी पर भगवान को जगाने का शुभ मुहूर्त में शाम के वक्त रहता है. 20 नवंबर 2026 को शाम 05:26 मिनट से लेकर शाम 05:22 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का रहने वाला है। आप इस मुहूर्त में भगवान को जगा सकते हैं।विष्णु भगवान को जगाते समय मंत्र बोल सकते हैं-उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज।उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यं मंगल कुरु।।उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये।त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥
उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव। पूजा के दौरान भगवान विष्णु से मंगल कार्यों की शुरुआत और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मान्यता है कि श्रीहरि के जागने के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो जाता है. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में गृहस्थ और स्मार्त परंपरा के अनुसार देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी, जबकि वैष्णव परंपरा में यह पर्व 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा।
भगवान विष्णु के जागते ही क्यों बजाते हैं शंख और घंटा?
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने के लिए शंख और घंटा बजाने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शंखनाद और घंटी की ध्वनि पूजा के वातावरण को पवित्र बनाती है और भगवान के जागने का उत्सव मनाने का प्रतीक है. भक्त शंख, घंटा, ढोल और नगाड़े बजाकर श्रीहरि के जागने की खुशी प्रकट करते हैं. शंख बजाने को शुभता और मंगल का प्रतीक माना जाता है. वहीं घंटा बजाने की परंपरा पूजा में ध्यान लगाने और वातावरण को भक्तिमय बनाने से जुड़ी है. देवउठनी एकादशी पर इन ध्वनियों के साथ भगवान विष्णु को जगाने का भाव यह होता है कि अब चातुर्मास समाप्त हो चुका है और संसार में शुभ कार्यों का समय फिर से शुरू हो रहा है.देवउठनी एकादशी पर शंखनाद का क्या महत्व है?
हिंदू धर्म में शंख को पवित्र और शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान शंख बजाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है. देवउठनी एकादशी पर शंख बजाकर भगवान विष्णु के जागने की खुशी मनाई जाती है. इसे शुभता के आगमन और धार्मिक उत्सव की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.मान्यता है कि शंखनाद से पूजा का वातावरण भक्तिमय बनता है और श्रद्धालुओं का मन भगवान की आराधना में केंद्रित होता है. देवउठनी एकादशी पर शंख बजाने के साथ भगवान विष्णु की आरती की जाती है और उनसे घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की जाती है.
भगवान विष्णु को जगाने के लिए घंटा क्यों बजाया जाता है?: देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाते समय घंटा बजाने की परंपरा भी खास मानी जाती है. मंदिरों और घरों में पूजा के दौरान घंटी बजाकर भगवान का आह्वान किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घंटी की ध्वनि पूजा के वातावरण को पवित्र बनाती है और भक्तों का ध्यान आराधना की ओर ले जाती है. भगवान विष्णु के जागने के अवसर पर घंटा बजाना उत्सव और मंगल की शुरुआत का प्रतीक है. भक्त घंटी, शंख और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भगवान को जगाते हैं और चातुर्मास के समापन की खुशी मनाते हैं. इस दौरान भगवान से घर-परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और सभी शुभ कार्यों में सफलता की कामना की जाती है.
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/