35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलनकर शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
वाराणसी। वाराणसी के राष्ट्रीय पिस्टल शूटर अंकुर सिंह ने 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलनकर शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करते हुए आगामी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक त्रिशूल शूटिंग रेंज, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित की गई।
अंकुर सिंह ने प्रतियोगिता के 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में 6वीं रैंक हासिल करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। लगातार चार बार राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके अंकुर सिंह के लिए यह उपलब्धि उनके खेल करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI), उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन (UPSRA) एवं वाराणसी जिला राइफल क्लब से जुड़े अंकुर सिंह शूटिंग खेल में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनका प्रमुख उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम के ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
अंकुर सिंह ने कहा कि शूटिंग उनके लिए केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर अभ्यास एवं दृढ़ संकल्प के बल पर वह आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तथा भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम के ट्रायल तक पहुंचने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास वाराणसी, उत्तर प्रदेश एवं देश का नाम शूटिंग खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करना है।
अंकुर सिंह की इस उपलब्धि से वाराणसी के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी यह सफलता आगामी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/