242 करोड़ रुपए की सहायता राशि व मुआवजा की घोषणा
- मथुरापुर बी.एस.एस. हाईस्कूल मैदान में सरकारी कार्यक्रम में हुए शामिल
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 8 अक्टूबर 2026 को मालदा जिले का दौरा किया और वहां बाढ़ तथा गंगा नदी के कटाव से प्रभावित लोगों के लिए 242 करोड़ की सहायता राशि व मुआवजे की घोषणा की। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज यानि 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मालदा जिले के भीषण आपदा (बाढ़ और नदी कटाव) प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। गुजरात और बिहार के दौरों से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीधे मालदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शुभेंदुअधिकारी ने यहां रघुनाथपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मालदा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का जिम्मा आईआईटी-कानपुर को सौंपा गया है। उन्होंने कहा, ''मालदा और मुर्शिदाबाद में नदी किनारे कटाव रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजे गए हैं।उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित मालदा जिले में पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्येक मकान के लिए एक लाख 80 हजार रुपये और आंशिक रूप से प्रभावित प्रत्येक मकान के वास्ते 90 हजार रुपये की सहायता देगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हेलीकॉप्टर से मालदा जिले के माणिकचक पहुंचे। उन्होंने माणिकचक के भूतनी द्वीप का आकाश मार्ग से (हवाई सर्वेक्षण) जायजा लिया, जो हालिया विनाशकारी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
इसके अलावा उन्होंने गंगा और फुलहार नदियों के उफान के कारण कई ब्लॉकों में हो रहे भूमि कटाव की स्थिति की भी समीक्षा की। राहत सामग्री और भारी मुआवजे का ऐलान
माणिकचक के मथुरापुर बी.एस.एस. हाईस्कूल मैदान में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित एक मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने खुद बाढ़ और गंगा कटाव से पीड़ित हजारों परिवारों से मुलाकात की और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए 242 करोड़ के मुआवजे (क्षतिपूर्ति) की घोषणा की। जिन लोगों के घर बाढ़ या कटाव में नष्ट हो गए हैं, उन्हें मकान की क्षति के आधार पर यह वित्तीय सहायता सीधे सौंपी जा रही है। राहत वितरण के बाद मुख्यमंत्री ने माणिकचक कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। स्थानीय भाजपा विधायक गौड़ चंद्र मंडल के अनुसार, राज्य की 'डबल इंजन सरकार' ने क्षेत्र में बाढ़ और गंगा के कटाव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया है।
मुख्यमंत्री के इस अहम दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसकी कमान जिले के पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट रंजनवीर सिंह कपूर ने संभाली हुई थी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया और प्रतिबद्धता जताई कि राज्य सरकार मालदा में गंगा के इस भीषण कटाव को रोकने और प्रभावितों को पूरी तरह पुनर्वासित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगीमुख्यमंत्री ने मालदा के माणिकचक और भूतनी जैसे भारी प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता की घोषणा: मुख्यमंत्री ने कुल 242 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है. इसके तहत बाढ़ से पूरी तरह से नष्ट हो चुके घरों के लिए 1.8 लाख और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 90 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी।
कटाव रोकने का संकल्प: उन्होंने माणिकचक में गंगा नदी के कारण होने वाले भूमि कटाव को रोकने के लिए सरकार की ओर से स्थायी और बड़े कदम उठाने का वादा किया। आवास योजना का वादा: मुख्यमंत्री ने मालदा में और अधिक 'आवास योजना' के तहत घर बनाने का आश्वासन दिया और कहा कि आवास का पैसा बिना किसी भेदभाव (हिंदू-मुस्लिम) के सभी पात्र लोगों को दिया गया है। प्रशासनिक बैठक: माणिकचक कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद उन्होंने मथुरापुर में आयोजित एक जनसभा में पीड़ितों को सीधे वित्तीय सहायता सौंपी और अधिकारियों के साथ एक प्रशासनिक बैठक भी की।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/