- सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, मुख्यमंत्री कर रहे कैंप
- राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताए दुःख
अशोक झा/ कोलकाता: उत्तरी कोलकाता में शनिवार (17 अक्टूबर 2026) की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बंगाल के दुर्गापंडाल में भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 पुरुष एक बच्चा और 13 महिलाएं शामिल बताई जा रही है। वहीं, 50 लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। आशंका है कि घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।यहां के गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित शारदा पार्क (चोरबागान) सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक बारिश शुरू होने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जैसे ही तेज बारिश शुरू हुई, पंडाल के बाहर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही भारी भीड़ बारिश से बचने के लिए अचानक एग्जिट गेट की ओर भागी।घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया
इस हादसे में कम से कम 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बचाव दल ने करीब 35 लोगों को रेस्क्यू कर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MCH) पहुंचाया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन (DMG) टीम और मेडिकल टीम के साथ कई एंबुलेंस मौके पर भेज दी गईं. स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा कारणों से चोरबागान पूजा पंडाल को फिलहाल आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जाना घायलों का हाल
घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों का हाल जाना और मेडिकल टीम को उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घायलों की स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। मौके पर आपदा प्रबंधन कर्मी तैनात हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है। उत्तरी कोलकाता के चोर बागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई इस घटना के बाद, पश्चिम बंगाल सरकार ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। इस घटना से जुड़ी जानकारी पाने के लिए लोगों को 18003455678 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।
राज्यपाल रवि और पूर्व सीएम ममता ने जताया दुख
चोरबागान पूजा पंडाल में हुए हादसे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. वहीं, ममता बनर्जी ने घटना पर गहरा सदमा जताते हुए मां दुर्गा से घायलों के जल्द ठीक होने और उनके परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की।
क्लब के पदाधिकारियों को थाने में बुलाने का निर्देश
भगदड़ मचने के बाद तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस और दमकल विभाग की टीम के आने में देरी हुई, जिसकी वजह से लोगों को अस्पताल पहुंचाने में विलंब हुआ। लोगों को बाहर निकालने के बाद पंडाल के अंदर और बाहर की लाइटें बंद कर दी गयीं. दर्शन भी बंद कर दिये गये।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूजा का आयोजन करने वाले क्लब के पदाधिकारियों को थाने में बुलाने के निर्देश दिये हैं।
40-50 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल : सूत्र
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया है कि 40-50 लोगों को यहां लाया गया है. इमर्जेंसी ऑब्जर्वेशन वार्ड में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/