कहा, अब दिल्ली में भाजपा नेताओं के घर पर देंगे धरना प्रदर्शन
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल की पूर्व मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में हुई तोड़फोड़ को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर TMC के खिलाफ अत्याचार नहीं रुके, तो हम नई दिल्ली में BJP नेताओं के घरों के बाहर धरना देंगे। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे बीजेपी समर्थित लोग हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टीएमसी और उसके नेताओं पर हमले नहीं रुके, तो उनकी पार्टी नई दिल्ली में बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर धरना देगी। ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर करीब 29 मिनट तक लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल की भाजपा सरकार और कोलकाता पुलिस पर जमकर हमला बोला. टीएमसी कालीघाट की सर्वोच्च नेता ने कहा- भाजपा के गुंडों ने कोलकाता पुलिस को विश्वास में लेकर हमारे दस्तावेज और उपकरण लूट लिये। हमारे कार्यालय में तोड़फोड़ की. हमारे 4 लोगों को ऑफिस में बंधक बना लिया. उनको टॉर्चर किया। ममता बनर्जी ने कहा- कोलकाता में हमारे पार्टी कार्यालय में की गयी तोड़फोड़ की हम निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोलकाता में कानून-व्यवस्था का यह हाल है, तो सोचिए, ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी. उन्होंने आगे कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस पर हमले नहीं रुके, तो हम नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं के आवास के बाहर धरना देंगे. उनका घेराव करेंगे।
बंगाल पुलिस के कारनामों को कर रहे हैं नोट : ममता
ममता बनर्जी ने शेक्सपीयर थाना की पुलिस और बंगाल पुलिस को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि शेक्सपीयर थाना के साथ-साथ बंगाल के कई और पुलिस थाने हैं, जिनकी गतिविधियों को वह अपनी डायरी में नोट कर रहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि गुरुवार तड़के हथियारबंद लोगों ने पार्टी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की. मामले में कोलकाता पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
ममता बनर्जी का बयान उस समय आया है, जब गुरुवार को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोगों ने उनके दफ्तर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। इसके कुछ घंटे बाद फेस्बूक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई, डॉक्यूमेंट और रिकॉर्ड ले लिए गए और फर्नीचर और पार्टी के झंडों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
4,000 पार्टी ऑफिस पर कर लिया गया है कब्जा: फेसबुक लाइव के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "गाँवों और कस्बों में हमारे लगभग 4,000 पार्टी ऑफिस पर जबरदस्ती कब्ज़ा कर लिया गया है या उन्हें लूट लिया गया है। डॉक्यूमेंट ले लिए गए हैं, और कुर्सियां और टेबल भी नहीं बख्शे गए। हर राजनीतिक पार्टी का झंडा उसकी इज़्ज़त और सम्मान दिखाता है फिर भी उन झंडों को भी रौंदा गया है।"ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'TMC वर्कर्स के खिलाफ 14,000 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, बंगाल पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को टारगेट करने के बजाय नागरिकों के रक्षक के रूप में काम करना चाहिए। बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस एक्शन का इस्तेमाल TMC वर्कर्स और नेताओं को डराने के लिए किया जा रहा है और दावा किया कि महिलाओं, बच्चों, सीनियर सिटिज़न्स, स्टूडेंट्स और युवाओं को भी टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि पुलिस रक्षक के रूप में काम करे, शिकारी के रूप में नहीं। वे गैर-कानूनी तरीके से काम क्यों कर रहे हैं?पर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया की आज़ादी का मुद्दा भी उठाया, आरोप लगाया कि पत्रकारों और मीडिया ऑर्गेनाइजेशन को तब टारगेट किया जा रहा है जब उनकी रिपोर्टिंग सत्ता में बैठे लोगों के पक्ष में नहीं है। TMC चीफ ने चुनावी प्रोसेस के बारे में अपने आरोप भी दोहराए, और BJP और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बंगाल असेंबली इलेक्शन को "लूटने" के लिए कथित तौर पर पूरी मशीनरी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/