- CM पर विवादित बयान, भड़की बीजेपी कहा क्या मारने की हो रही साजिश ?
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले हुमायूं कबीर ने आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया है। चुनाव प्रचार के बीच हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं अल्लाह से दुआ करूंगा कि वह शुभेंदु को जल्दी उठा ले। हुमायूं के इस बार बवाल मच गया है। बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के बयान पर सियासत गर्मा गई है। दो सीटों के चुनाव प्रचार के बीच हुमायूं कबीर ने सीएम पर शर्मनाक और विवादित बयान देते हुए कहा है कि वह प्रत्येक शुक्रवार की नमाज में अल्लाह से शुभेंदु को जल्दी दुनिया से उठा लेने की दुआ करेंगे। हुमायूं कबीर यहीं पर नहीं रुके उन्होंने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए इनका हश्र भी ऐसा हो सकता है। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद हुमायूं कबीर पलट गए हैं, लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर गुस्से में है। अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं को बताया पापी: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) प्रमुख हुमायूं कबीर के बयान पर कहा है कि बंगाल के मुसलमान देख रहे हैं। उनके ऊपर तो प्रशासनिक कार्रवाई तो होगी ही लेकिन सबसे बड़ी बात है कि जनता की क्या राय है। ममता बनर्जी को इसका फल मिला और अब हुमायूं कबीर को भी मिलेगा। हुमायूं कबीर जैसे 'पापी' जब भगवान से कुछ मांगते हैं तो भगवान भी उनकी नहीं सुनते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अर्जुन सिंह ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर के बयान पर कहा है कि मुसलमान भी अब उन्हें वोट नहीं देंगे क्योंकि बाबरी मस्जिद बनाने का जो लॉलीपॉप उनके द्वारा दिया गया था, वो भी अब खत्म हो चुका है।रेजीनगर से बेटे को उतारा है: बयान पर बवाल बढ़ने और बीजेपी के पलटवार के बाद हुमायूं कबीर पलट गए हैं। उन्होंने अब कहा है कि लंबी उम्र की कामना करूंगा। बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों के उपचुनाव चल रहे है। बंगाल चुनावों में मुर्शिंदाबाद जिले की रेजीनगर से हुमायूं कबीर जीते थे। यह सीट छोड़ने के बाद कबीर ने यहां से अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को उतारा है। हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट लगभग 59,000 वोटों के अंतर से जीती थी। पश्चिम बंगाल की 2 सीटों पर उपचुनाव में 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजा 9 अक्तूबर को घोषित होगा। हुमायूं कबीर ने बयान ने पलटने के बाद कहा है कि पुलिस गैरजरूरी तरीके से टारगेट कर रही है। उनकी नाराजगी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/