वाराणसी। अस्सी घाट पर गंगा में डूब रहे सूरज पाल की जान बचाकर 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर के तीन जवानों ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
घटना के दौरान सूरज पाल को गंगा में डूबता देख हरिशंकर मौर्य ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद मुख्य आरक्षी हरेन्द्र यादव और आरक्षी शनि देवल गुप्ता ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। तीनों जवानों के संयुक्त प्रयास से सूरज पाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जवानों की तत्परता और अदम्य साहस से एक अनमोल जीवन बच सका। उनके इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की घाट पर मौजूद लोगों ने प्रशंसा की। तीनों जवानों ने वर्दी के कर्तव्य के साथ मानवता और सेवा-भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/