क्या पुलिस अनंत महाराज के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी?
- शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक हैसियत या आधिकारिक पद चाहे कुछ भी हो, किसी को भी जाएगा बख्शा नहीं
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पुलिस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसदों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों के लिए कानून समान है। पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें तुरंत पोस्ट हटा देनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का यह निर्देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नगेन्द्रनाथ राय की टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है। अनंत महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले राय ने नेताजी को युद्ध अपराधी बताया था और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके नेतृत्व तथा आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाए थे। राज्य सचिवालय 'नबान्न' में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक हैसियत या आधिकारिक पद चाहे कुछ भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
क्या पुलिस अनंत महाराज के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी?
उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस से सोशल मीडिया पर नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस को इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस अनंत महाराज के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी, इस पर अधिकारी ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कानून विधायकों, सांसदों, किसी भी पार्टी के नेताओं, सरकारी अधिकारियों या पुलिस अधिकारियों के लिए समान है।पोस्ट हटाएं और माफी मांगें: शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंचों पर नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों से कहा कि वे तुरंत अपनी पोस्ट हटाएं और माफी मांगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन केवल पोस्ट हटा देने से भी शायद मदद न मिले, क्योंकि पुलिस स्वतंत्र रूप से अंतिम फैसला करेगी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/