- हिन्दू संगठनों ने की इसकी तीव्र निंदा, कहा केंद्र सरकार ले एक्शन
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद चौंकाने वाले और खौफनाक खुलासे किए हैं। रिटायर्ड शिक्षक समेत उनके पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी फरार होने के बजाय करीब 6 से 7 घंटे तक उसी घर के अंदर छिपे रहे। इस दौरान कातिलों ने बेफिक्र होकर घर में रखा खाना खाया, फ्रिज से खीरे निकालकर खाए, खजूर चबाए और बाकायदा नहाकर फिर वहां से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के प्रकाश में आने पर हिंदू संगठनों में भारी रोष है। विहिप के प्रवक्ता सुशील रामपुरिया,सामाजिक संगठन से जुड़े सीताराम डालमिया, विहिप के प्रांत सचिव लक्ष्मण वंशल,राकेश अग्रवाल, बजरंग दल के जिला संयोजक अमित गुप्ता आदि ने इस घटना की निंदा करते हुए अविलंब हिंदुओं की सुरक्षा के साथ इस कुकृत के पीछे जो। ही उसे सजा दिलाने का काम करें।
क्या है पूरी घटना: मिली जानकारी अनुसार छत पर नशा करने से शुरू हुआ खूनी खेल
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक गणपति चक्रवर्ती (रिटायर्ड स्कूल शिक्षक) अपने परिवार के साथ रहते थे। वारदात वाली रात पड़ोसी इमारत के रास्ते दो चचेरे भाई-मुग्धो और सिद्धार्थ, गणपति चक्रवर्ती के घर की छत पर पहुंचे थे। वहां वे ‘याबा’ (एक बेहद खतरनाक नशीली गोली) का सेवन कर रहे थे। छत पर आहट सुनकर गणपति ऊपर पहुंचे और पूछताछ करने लगे। आरोपियों को डर लगा कि पहचान उजागर होने पर वे पकड़े जाएंगे, जिसके बाद उन्होंने गमछे से गला घोंटकर गणपति की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड टीचर गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), उनकी बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थि (23) और उनके बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के तौर पर हुई है।
बंद घर में 4 लोगों की संदिग्ध मौत
शनिवार रात करीब 11:30 बजे शहर के दासपारा (मछुआपारा) इलाके में स्थित घर से शव बरामद किए गए। सूत्रों केअनुसार रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी नजमुल कादर ने बताया कि पुलिस ने बंद घर में घुसकर शव बरामद किए।मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड टीचर गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), उनकी बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थि (23) और उनके बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के तौर पर हुई है। गणपति पिछले साल 31 दिसंबर को रंगपुर जिला स्कूल से रिटायर हुए थे। उनकी बेटी आगामी ने इस साल इंग्लिश में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी, जबकि उनका बेटा प्रियम 5वीं क्लास का छात्र था। गणपति के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बताया कि रंगपुर जिला स्कूल से रिटायर होने के बाद गणपति अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते थे। बाद में वे होम्योपैथिक डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करने लगे। उनकी बहन पूजा चक्रवर्ती ने बताया कि गुरुवार ( 20 अगस्त 2026) रात से ही परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बार-बार फोन करने के बावजूद सबके फोन स्विच ऑफ थे। परेशान रिश्तेदार जब शनिवार ( 22 अगस्त 2026) की रात घर पहुंचे, तो उन्होंने मेन गेट पर ताला लगा देखा। पुलिस और फायर सर्विस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, तो उन्होंने 1 कमरे में 1 शव और छत के पास 3 अन्य शव मिले। CID रंगपुर के SP सुमित चौधरी ने बताया कि इन्वेस्टिगेटर्स को पहले शक था कि यह घटना लूटपाट से जुड़ी हो सकती है।।उनके मुताबिक, हत्याएं लगभग 2 दिन पहले हुईं थी, इसलिए शव पहले ही सड़ने लगे थे।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/