- क्या बंगाल को बदनाम करने की साजिश या कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में भाजपा की सरकार है। ऐसे में उत्तर 24 परगना जिले के न्यू टाउन इलाके (राजारहाट) में बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार को राजारहाट के एक घर में धमाका हो गया। इस धमाके के बाद अब यह चर्चा है कि इसके पीछे क्या कारण है। भाजपा को बदनाम करना या कोई बड़ी हिंसा की बड़ी साजिश। मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी जुट गई है। देखना है कि क्या सच्चाई सामने आती है।
सूत्रों के मुताबिक, कई लोग घायल हुए हैं। घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस घटना के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इसकी जांच संभाल ही है। एनआईए की टीम ने मौके पर जाकर पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीम ने धमाके को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही राज्य CID, बम निरोधक दस्ता और बिधाननगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद रहे। विधाननगर के डीसीपी ज्योतिर्मय रॉय ने बताया कि घटनास्थल से दो बम बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई देसी बमों के अवशेष और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है। बरामद बम सक्रिय हैं या निष्क्रिय, इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। खबर मिलते ही नारायणपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि धमाका 'सुतली बम' (देसी बम) से हुआ हो सकता है। नारायणपुर और राजारहाट पुलिस ने मिलकर जांच शुरू कर दी है और घर के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि NIA की टीम भी घटनास्थल का दौरा कर रही है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
क्या है मामला?
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दो लोग किराएदार के तौर पर इस घर में रहने आए थे और शनिवार अहले सुबह धमाका हो गया। दो नाबालिग एक बैग लेकर घर में घुसे थे। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों ने बैग को एक कमरे में रखा और बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद घर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर के दो कमरों को भारी नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस
जोरदार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद उन दो नाबालिगों को भी नहीं पता था कि बैग के अंदर क्या है।धमाके की वजह क्या?
नारायणपुर पुलिस ने धमाके की असली वजह का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। इलाके में घनी आबादी होने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और स्थानीय लोग दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/