- बांग्लादेश से मेघालय होकर पहले कोलकोता फिर पहुंचा फांसीदेवा
अशोक झा/ कोलकाता: भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सैफुद्दीन अपूर्व के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के नोआखाली का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के धनिया मोड़ इलाके में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते देखा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित मेघालय सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह कोलकाता होते हुए फांसीदेवा पहुंचा। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर अवैध घुसपैठ के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित को गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह बांग्लादेश में अवामी लीग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुआ था और अपनी जान बचाने के लिए भारत भाग आया। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह केवल अपनी जान बचाने के लिए भारत आया था या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य भी था।इससे जानकारी एकत्र की जा रही है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/