- राज्यसभा से कोयल मलिक का इस्तीफा, टीएमसी ने कुछ महीने पहले ही बनाया था सांसद
अशोक झा/ कोलकाता: अब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बगिया में कोयल की गूंज नहीं सुनाई देगी। बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। खबर है कि एक्ट्रेस से नेता बनीं राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उम्मीद है वह बागी गुट में शामिल होने वाली है। आपको बता दें कि महज 2 दिन के अंदर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ये दूसरा बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इससे पहले गत 15 जुलाई 2026 को टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और ऋतब्रत खेमे का दामन थाम लिया था।
राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दिया
जानकारी के अनुसार कोयल मल्लिक से पहले भी टीएमसी के तीन राज्यसभा सांसद अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। कोयल ने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे रही हैं और उनके इस्तीफे को स्वीकार किया जाए। उन्होंने अपने पत्र में राज्यसभा के सभी साथी सांसदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया है।
कोयल मल्लिक कौन हैं?
कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उनका असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्हें कोयल मल्लिक के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 28 अप्रैल 1982 को कोलकाता में हुआ था। वह दिग्गज बंगाली एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। कोयल ने कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से मनोविज्ञान (Psychology) में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की। एक्टिगं में करियर बनान से पहले उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद कोयल मल्लिक ने साल 2003 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म नाटेर गुरु (Nater Guru) से एक्टिंग की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद ही कोयल, बंगाली सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। उन्होंने शुभोदृष्टि, मोन माने ना, पागलु, 100% लव, रंगबाज और मितिन मासी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।अगर उनके पारिवारिक जीवन की बात करें तो वह बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रंजीत मलिक और दीपा मलिक की बेटी हैं। राजनीति में आने से पहले कोयल मलिक बंगाली फिल्म उद्योग का एक बेहद चर्चित और लोकप्रिय चेहरा रही हैं। उन्हें टॉलीवुड की 'टॉली-क्वीन' भी कहा जाता है। पिछले दो दशकों से वह बंगाली सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में सुपरहिट फिल्म 'नेटर गुरु' से की थी।
इसके बाद 'बंधन' (2004), 'शुभदृष्टि' (2005), 'पागलू' (2011), 'हेमलॉक सोसाइटी' (2012) और 'मितिन माशी' थ्रिलर सीरीज (2019) जैसी कई सफल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई। कोयल मलिक को अपने शानदार अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड बांग्ला, दो बीएफजेए अवॉर्ड और साल 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिष्ठित 'महानायक सम्मान' प्रदान किया गया था।
फिलहाल उनके इस फैसले ने टीएमसी की राजनीति और पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। इससे पहले भी लगातार टीएमसी में अंदरूनी कलह बढ़ती दिख रही है। 'असली टीएमसी' का मामला ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मूल गुट और रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के बीच पार्टी के नाम, सिंबल और राजनीतिक नियंत्रण को लेकर चल रहा एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक विवाद बना हुआ है।राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत:
कोयल मलिक के अचानक इस्तीफे के बाद से ही सियासी कयासों का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके इस्तीफे को तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।
क्या भाजपा में शामिल होंगी कोयल?: कोयल मलिक का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब राज्य की राजनीति में जोड़-तोड़ की खबरें लगातार बनी हुई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि वह भाजपा में शामिल होती हैं, तो यह राज्य में विपक्षी खेमे को और मजबूत कर सकता है। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने पार्टी के भीतर भी चर्चाओं को तेज कर दिया है।
फिलहाल, तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इस इस्तीफे पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन दिल्ली से लेकर कोलकाता तक की राजनीतिक फिजा में यह इस्तीफा प्रमुख चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कोयल मलिक अपने अगले कदम की घोषणा कब करती हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/